संजय राउत  सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

बारामती में संजय राउत के कार्यक्रम में हंगामा, बीजेपी-शिंदे गुट पर बरसे, राम मंदिर में चोरी का लगाया आरोप

Maharashtra Politics News: बारामती के मोरगांव में संजय राउत के रामरक्षा आंदोलन के दौरान हंगामा हुआ। राउत ने राम मंदिर में 1400 करोड़ की चोरी का आरोप लगाया, वहीं सवाल पूछने पर महिला नेता हिरासत में।

रूपम सिंह

Baramati Sanjay Raut Ram Temple Row: बारामती के मोरगांव में शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राऊत के रामरक्षा आंदोलन के दौरान हंगामा हो गया। ठाकरे गुट ने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ पदाधिकारी जानबूझकर कार्यक्रम में पहुंचे और माहौल खराब करने की कोशिश की। हालांकि, भाजपा की ओर से इस आरोप पर खबर लिखे जाने तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

राम मंदिर को लेकर राऊत के गंभीर आरोप

शिवसेना (यूबीटी) की ओर से अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित आर्थिक अनियमितताओं के विरोध में यह आंदोलन आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में संजय राऊत ने राम मंदिर को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि अयोध्या के राम मंदिर से 1,400 करोड़ रुपये की कथित चोरी हुई है।

संजय राऊत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से मंदिर से जुड़े कथित आर्थिक मामलों को लेकर सवाल उठाने की अपील की। उन्होंने अपने भाषण के दौरान भाजपा और एकनाथ शिंदे गुट के खिलाफ भी नारेबाजी की।

राऊत ने किया रामरक्षा पाठ

कार्यक्रम के दौरान संजय राऊत ने रामरक्षा पाठ किया और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उनके संबोधन के दौरान राजनीतिक नारेबाजी भी हुई, जिससे कार्यक्रम में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।

महिला ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

कार्यक्रम के दौरान अजित पवार गुट से जुड़ी ग्राम पंचायत सदस्य स्वाती शेरे गायकवाड ने स्थानीय ठाकरे गुट के पदाधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने संजय राऊत से सवाल पूछने की कोशिश की।

पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया

स्वाती शेरे गायकवाड के सवाल उठाने के बाद कार्यक्रम स्थल पर स्थिति बिगड़ने लगी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इस घटना को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और तेज हो गए हैं।

भाजपा की प्रतिक्रिया का इंतजार

ठाकरे गुट ने कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों के आने और हंगामा करने का आरोप लगाया है। वहीं, भाजपा की ओर से इन आरोपों पर फिलहाल आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राम मंदिर से जुड़े संजय राऊत के आरोपों को लेकर भी महाराष्ट्र की राजनीति में नया विवाद खड़ा होने के आसार हैं।

ओडिशा में शिक्षक भर्ती पर बढ़ा बवाल, 6 दिनों के प्रदर्शन के बाद अब भूख हड़ताल और कैंडल मार्च का ऐलान

PM मोदी के मार्गदर्शन के बाद आज BJP की संगठन बैठक, नितिन नबीन करेंगे अध्यक्षता, कांग्रेस को घेरने की रणनीति

क्या यही है पंजाब की सच्चाई? पूर्व मंत्री के एक VIDEO ने खोल दी कानून-व्यवस्था की पोल, मंजर देख उड़ जाएंगे होश

एक स्कैन में खुलेगा राम मंदिर के लॉकर का राज, चढ़ावा चोरी के बाद SIT ने अपनाया नया सिस्टम

मोबाइल चोरी के शक में जंग का मैदान बना नर्सिंग कॉलेज हॉस्टल, आपस में भिड़ी छात्राएं-VIDEO