संजय राउत व अभिजीत दीपके, इनसेट- पीएम मोदी और दीपके की कथित मुलाकात की तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

PM मोदी और कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ की हुई थी मीटिंग? संजय राउत का बड़ा दावा! अभिजीत दीपके ने बताया सच

PM Modi Abhijit Dipke Meeting: शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और पीएम मोदी की मुलाकात का दावा कर सियासी हलचल तेज कर दी है। इस पर दीपके ने सफाई दी है।

आकाश मसने

Sanjay Raut Claims PM Modi Meet Abhijit Dipke: देश में इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) सुर्खियों में बनी हुई है। CJP ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इस बीच उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को लेकर एक ऐसा दावा कर दिया है, जिसने राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है।

अभिजीत दीपके को लेकर संजय राउत का सनसनीखेज दावा

संयज राउत ने दावा किया कि अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के बीच एक बैठक हुई थी। राउत ने कहा कि उन्हें इस बैठक की तस्वीरें मिली हैं और दावा किया कि दीपके मोदी से मिलने के बाद ही भारत लौटे। अमेरिका में हुई इस बैठक को लेकर किए गए इस अहम दावे ने काफी चर्चा छेड़ दी है।

अमेरिका से भारत लौटने और दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने के बाद अभिजीत दीपके अब पुणे में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आंदोलन की मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है। कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच, अमेरिका में मोदी और दीपके के बीच बैठक के बारे में राउत के दावे ने कई लोगों को हैरान कर दिया है।

संजय राउत ने पोस्ट की अभिजीत दिपके पीएम मोदी की फोटो

संजय राउत ने अभिजीत दिपके और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई मुलाकात एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'अमेरिका में कौन किससे मिला।' इसके बाद मीडिया से बात करते हुए राउत ने कहा कि किसी ने मुझे प्रधानमंत्री मोदी और अभिजीत दीपके की बैठक की फोटो भेजी हैं। लोगों ने बताया कि इसके बाद दीपके भारत लौट आए हैं। मैं खुद ये आरोप नहीं लगा रहा हूं; मैं बस वह जानकारी बता रहा हूं जो मुझे दूसरों से मिली है।

शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा कि हमने कॉकरोच जनता पार्टी के मकसद का समर्थन किया था, लेकिन जब कोई जरूरी जानकारी सामने आती है, तो उसे जनता के सामने लाना जरूरी होता है। उस आंदोलन में किसी भी राजनीतिक दल का कोई नेता शामिल नहीं हुआ था। हमने युवाओं और उनके मुद्दों का समर्थन किया और कहा कि सरकार को उन युवाओं की बात सुननी चाहिए जो सड़कों पर उतरे हैं। मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने कहा कि अगर सरकार की मदद के लिए इस जरिये का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो इस मामले पर कड़ी नजर रखना हमारा फर्ज है।

अभिजीत दीपके ने बताया PM मोदी के साथ तस्वीर का सच

इस बीच सोशल मीडिया पर वारयल हो रही तस्वीर को लेकर कॉकरोज जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इसकी सच्चाई सामने लाई है। पुणे में प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके ने मोदी से मुलाकात की तस्वीर का सच बताते हुए कहा कि ये फोटो AI जनरेटेड है। यह खुलासा होने के बाद संजय राउत ने सोशल मीडिया मंच एक्स से अपनी पोस्ट डिलीट कर दी है।

7 साल बाद भारत आ रहे चीन के राष्ट्रपति, 2019 की PM मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात से अब तक क्या कुछ बदला?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?