नाना पाटेकर और अजित पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
पुणे

महाराष्ट्र के दो बेबाक नायकों को याद कर भावुक हुए रोहित पवार; अजित दादा और नाना की गहरी दोस्ती का किया जिक्र

Rohit Pawar Tributes Nana Patekar: रोहित पवार ने पुणे में MPSC छात्रों के आंदोलन से नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी। जानिए अजित पवार और नाना पाटेकर की अटूट दोस्ती को याद कर रोहित पवार ने क्या कहा।

गोरक्ष पोफली

Nana Patekar And Ajit Pawar Friendship: महाराष्ट्र में अपनी बेबाक शैली और अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले दिग्गज के निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर व्याप्त है। NCP शरद पवार गुट के नेता रोहित पवार ने पुणे में MPSC छात्रों के धरना स्थल से अपना गहरा दुख व्यक्त किया।

उन्होंने अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि पिछले नौ महीनों के दौरान महाराष्ट्र ने दो स्पष्टवादी और बेबाक वक्ताओं अजित पवार और नाना पाटेकर को खो दिया है।

पुणे के धरना स्थल से दी श्रद्धांजलि

रोहित पवार ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि हमने दो बेहद करीबी दोस्तों और बेबाक वक्ताओं को हमेशा के लिए खो दिया है। पुणे में MPSC छात्रों के आंदोलन स्थल से बोलते हुए उन्होंने नाना पाटेकर को अपनी और उपस्थित जनता की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने उल्लेख किया कि कुछ समय पहले ही अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन हुआ था, और अब उनके बेहद करीबी दोस्त एवं बॉलीवुड स्टार नाना पाटेकर का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। रोहित पवार द्वारा साझा किए गए वीडियो में दोनों की प्रगाढ़ और अटूट दोस्ती साफ झलकती है।

गहरी दोस्ती और स्वर्गीय यादों का दौर

दोनों दिग्गजों के बीच की घनिष्ठता को याद करते हुए रोहित पवार ने कहा कि अजित दादा और नाना के बीच बहुत गहरी दोस्ती थी। उन्होंने भावुक होकर कहा कि आज वे दोनों जहां भी होंगे, आपस में मिले होंगे और महाराष्ट्र में चल रहे मौजूदा राजनीतिक तथा सामाजिक घटनाक्रमों पर चर्चा कर रहे होंगे।

नाना पाटेकर और अजित पवार

50 वर्षों का संबंध और प्रेरणादायक सफर

अजित पवार के निधन के बाद एक कार्यक्रम के दौरान नाना पाटेकर ने अजित पवार के साथ अपने 50 वर्षों के पुराने और घनिष्ठ संबंधों को भी याद किया था। उनकी जीपन यात्रा की सराहना करते हुए नाना पाटेकर ने उन्हें एक बेहतरीन दोस्त और छोटे भाई के रूप में याद किया था।

रोहित पवार द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में नाना पाटेकर के बेहद भावुक और दिल को छू जाने वाले बयान शामिल हैं, जिसे देखकर लोग और इमोशनल हो रहे हैं। फिलहाल रोहित पवार द्वारा साझा किया गया यह वीडियो बहुत से लोग शेयर कर रहे हैं।

INDIA Bloc Protest Live: SIR पर विपक्ष का हल्लाबोल जारी, राजघाट के लिए रवाना हुए इंडिया गठबंधन के सांसद

मुंबई पुलिस के स्केच आर्टिस्ट भी थे नाना पाटेकर; संदिग्धों के हूबहू चित्र बनाकर कई इन्वेस्टिगेशन में की मदद

आंदोलन से पहले CJP की बढ़ीं मुश्किलें! संसद मार्च को लेकर पुलिस ने शुरू की जांच, पड़ सकता आदोंलन पर असर?

Indian Air Force Day: आसमान के जाबाजों को सलाम, जानिए 8 अक्टूबर 1932 को स्थापित भारतीय वायु सेना की गौरवगाथा

CEC ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, सर्च कमेटी पर नियमों की अनदेखी का आरोप