रोहित पवार और नीलम गोर्हे (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
पुणे

गट्स तो देखो, पुणे रेप मामले पर बोले रोहित पवार, कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल

पुणे रेप केस को लेकर राज्य में हंगामा मचा हुआ है। इस मामले के बाद शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए है। अब विपक्ष ने सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला है।

प्रिया जैस

पुणे: पुणे शहर के कोंढवा इलाके में एक व्यक्ति डिलिवरी बॉय बनकर फ्लैट में घुसा और वहां मौजूद युवती को अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले के बाद शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगा कि एक युवती अपने ही घर में भी सुरक्षित नहीं रह सकती। इस पर नीलम गोर्हे ने जल्द से जल्द कार्रवाई पूरी करने और आरोपी को पकड़ने की मांग की है तो वहीं रोहित पवार ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

इस मामले को लेकर एनसीपी-एससीपी रोहित पवार ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और गृह मंत्री से कानून व्यवस्था पर ध्यान देने का आग्रह किया। पुणे बलात्कार मामले पर एनसीपी-एससीपी नेता रोहित पवार ने कहा, "महाराष्ट्र का लॉ और ऑर्डर बहुत खराब है। लड़के के गट्स तो देखो, उसने लड़की के फोन में सेल्फी लेकर मैसेज लिखा है कि 'मैं वापस आऊंगा'। पुलिस के पास उसकी फोटो है, फिर भी वे उसे पकड़ नहीं पा रहे हैं। मैं पुणे आ रहे गृह मंत्री से अनुरोध करता हूं कि वे राज्य की कानून-व्यवस्था पर ध्यान दें।"

रोहित पवार ने उठाया सवाल

रोहित पवार ने कहा कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री राजनीति में इतना व्यस्त है कि उनके पास कानून व्यवस्था पर ध्यान देने का समय नहीं मिल रहा है। इसलिए केंद्रीय गृह मंत्री जो आज पुणे के दौरे पर हैं, उन्हें इस मामले पर कोई बड़ा एक्शन लेना चाहिए।

सुरक्षा के लिए एसओपी की जरूरत

पुणे बलात्कार मामले पर राज्य विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरहे ने कहा, "एक बात तो साफ है: इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जैसे बॉबीघाट मामला, जहां अज्ञात लोग बार-बार एक महिला का पीछा करते हैं, रेकी करते है, जब वह अकेली होती है तो उसे पकड़ लेते हैं और फिर उस पर हमला कर देते हैं। यह घिनौना और आपराधिक कृत्य है और इस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। सुरक्षा के लिए हमें उचित एसओपी की जरूरत है ताकि आवासीय क्षेत्रों में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा सके, उनके पहचान पत्र की फोटो खींची जा सके।"

जल्द होगी कार्रवाई

पुणे बलात्कार मामले पर शिवसेना एमएलसी डॉ. नीलम गोरहे ने आगे कहा, "यह एक घिनौना कृत्य है। इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। जहां तक ​​सुरक्षा का सवाल है, बड़ी आवासीय सोसायटियों में सुरक्षा गार्ड होना जरूरी है ताकि इस तरह की डिलीवरी के लिए आने वालों पर नजर रखी जा सके और वे कब वापस आ रहे हैं। मैंने इसके लिए ज्ञापन भी सौंपा है। एक उचित एसओपी लागू किया जाना चाहिए ताकि इस तरह से आने वालों पर नजर रखी जा सके और उनकी पहचान पत्र की फोटो खींची जा सके। इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।"

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन