पुणे न्यूज (सौ. डिजाइन फोटो ) 
पुणे

Pune: रांजणगांव एमआईडीसी चोरी का 72 घंटे में खुलासा, 68 लाख का माल जब्त

Chhamadiya godown theft: रांजणगांव एमआईडीसी के चमाडिया गोदाम में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा कर 68 लाख रुपये का माल और वाहन बरामद किया।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: रांजणगांव एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित चमडिया गोदाम से हुई करोड़ों की चोरी के मामले में रांजणगांव एमआईडीसी पुलिस ने महज 72 घंटे में बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस ने चोरी गया माल और वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन समेत करीब 68 लाख रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है। इस कार्रवाई से औद्योगिक क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों को बड़ा झटका लगा है।

जानकारी के अनुसार, रांजणगांव स्थित चमाडिया गोदाम में आईटीसी कंपनी के सिगरेट, बिस्किट, साबुन और अन्य उपभोक्ता वस्तुओं का भंडारण किया जाता है। 17 दिसंबर को अज्ञात चोरों ने गोदाम से माल से भरा एक इलेक्ट्रिक पिकअप वाहन चोरी कर लिया था। इस संबंध में रांजणगांव एमआईडीसी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।

सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरों ने पिकअप वाहन को कुछ दूरी तक ले जाकर छोड़ दिया और उसमें लदा करीब 54 लाख 53 हजार रुपये मूल्य का सिगरेट का माल दूसरे वाहन में भरकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें गठित की गईं और सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए।

सीसीटीवी विश्लेषण के आधार पर संदिग्ध वाहन का सुराग वाघोली इलाके में मिला। वहां वाहन मिलने के बाद की गई पूछताछ में गोदाम के सुपरवाइजर प्रथमेश चव्हाण को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उसकी संलिप्तता सामने आने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने चोरी किया गया इलेक्ट्रिक पिकअप वाहन और अधिकांश माल बरामद कर लिया है। हालांकि, इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीपसिंह गिल्ल के मार्गदर्शन में रांजणगांव एमआईडीसी पुलिस टीम द्वारा अंजाम दी गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से औद्योगिक क्षेत्र के व्यापारियों और कंपनियों ने राहत की सांस ली है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा