-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Vadgaon Sheri Basic Amenities Crisis Water Garbage Traffic Issues
Pune: वाघोली से विमाननगर तक मूलभूत सुविधाओं का संकट, मनपा पर सवाल
- Written By: अपूर्वा नायक
Eastern Pune के वडगांव शेरी, विमाननगर और वाघोली में पानी, कचरा, सड़क और प्रदूषण की गंभीर समस्याएँ बढ़ती जा रही हैं।नागरिकों का आरोप है कि तेज शहरीकरण के बावजूद मनपा बुनियादी सुविधाएँ देने में विफल है।

पुणे न्यूज (सौ. डिजाइन फोटो )
Pune News In Hindi: पुणे शहर के पूर्वी भाग में तेजी से शहरीकरण हो चुका वडगांव शेरी परिसर के नागरिक आज बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी का सामना कर रहे हैं।
यहां मनपा के राजस्व को टक्कर देने जितना खर्च चुनाव प्रचार पर होता है, लेकिन नागरिकों को पर्याप्त पानी की आपूर्ति, सड़कों की दुर्दशा, कचरा प्रबंधन और यातायात जाम जैसी बुनियादी समस्याओं से स्थायी रूप से जूझना पड़ रहा है।
वार्ड क्रमांक एक से 6 तक के क्षेत्रों में कलस-धानोरी से लेकर कल्याणी नगर- वडगांवशेरी और येरवडा-गांधीनगर तक लगभग सभी हिस्सों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव देखने को मिलता है। लोक प्रतिनिधि के कथित उपेक्षापूर्ण रवैये और पिछले तीन वर्षों से पुणे मनपा में चल रहे प्रशासक राज को लेकर नागरिकों का आरोप है कि अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्य नहीं किए जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
NCP विलय की खबरों के बीच शरद पवार ने PM मोदी को दिया बारामती आने का न्योता, महाराष्ट्र में बदलेगी सियासी हवा?
12,937 करोड़ की पुणे मेट्रो फेज-2 को मंजूरी, पिंपरी-चिंचवड़ में मेट्रो नेटवर्क का बड़ा विस्तार
101 साल का हुआ पुणे रेलवे स्टेशन, रोज 1.70 लाख यात्रियों की जीवनरेखा बना ऐतिहासिक जंक्शन
खत्म हो रहा है सब्र, अजित पवार विमान दुर्घटना की जांच में हो रही देरी पर भड़के युगेन्द्र पवार, पूछा सवाल
वडगांवशेरी में सबसे बड़ी समस्या पानी की सप्लाई में बाधा है। विमान नगर, येरवड़ा, यमुना नगर, सोमनाथ नगर, चंदन नगर, लोहगांव, खांदवे नगर, वाघोली और पोरवाल रोड जैसे कई इलाकों में चार-चार दिन तक पानी नहीं आता और जब आता भी है तो कम प्रेशर पर और बहुत कम समय के लिए, लोग इस बात पर बहुत नाराज हैं कि मनपा फीनिक्स मॉल और पंचशील टेक पार्क जैसे बड़े कमर्शियल प्रोजेक्ट्स को रोज लाखों लीटर पानी देता है, जबकि आम लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। इस उलझन को लेकर इलाकों के लोगों ने मनपा की कड़ी आलोचना की है।
कचरा और प्रदूषण से बेहाल जनजीवन
वडगावशेरी, विमान नगर, खराडी, पिश्चातवाडी और वाघोली सहित लगभग सैकड़ों स्थानों पर कचरा प्रबंधन पूरी तरह से चरमरा गया है। मनपा द्वारा समय पर कचरा न उठाए जाने के कारण नागरिकों को सड़कों के किनारे कचरा फेंकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
पुणे-नगर महामार्ग सहित अनेक मुख्य सड़कों पर कचरे के ढेर लगे हुए है। इसके अलावा, क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य और गिट्टी/कवार डंपरों की भारी आवाजाही के कारण वायु प्रदूषण का स्तर भी कहठी बढ़ गया है, जिससे नागरिक परेशान है। विधायक बापूसाहेब पठारे को भी कुछ समय पहले पुणे मनया के गेट के सामने आआंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ा था।
यातायात जाम को सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं और कई काम मंजूर हो गए हैं या शुरू हो चुके है। लोहगांव की विकास योजना प्रकाशित होने से अब गार्डन, चौड़े रास्ते, स्कूल, और नियोजित विकासर को गति मिलेगी,
– बापूसाहेव पठारे, विधायक, बड़गांव शेरी
ये भी पढ़ें :- Pune Municipal Corporation की अभय योजना 17 दिन में फेल, टैक्स वसूली 100 करोड़ के नीचे
वाघोली शहर का सबसे गंदा क्षेत्र
मनपा आयुक्त नवलकिशोर राम ने वाघोली परिसर के पिछले दौरे पर कहा था कि वाघोली शहर का सबसे गंदगी वाला हिस्सा है। यहां ड्रेनेज लाइन, सड़कें, पानी, कचरे के ढेर जमा है।
Pune vadgaon sheri basic amenities crisis water garbage traffic issues
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चूहे ने बजाया महालक्ष्मी एक्सप्रेस का फायर अलार्म, मृत चूहे से शॉर्ट सर्किट, 1 घंटे बाधित रही ट्रेन
Jul 29, 2026 | 08:55 AMरीवा में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 08:45 AMकमरा खाली कराने से भड़का था सिरफिरा: MIDC में पूर्व किरायेदार ने मचाया उत्पात, नंदनवन निवासी महिला की हत्या
Jul 29, 2026 | 08:45 AMCWG 2026 Day 7: आज ग्लासगो में भारत के लिए ‘मेडल डे’, यहां देखें सभी मैचों और फाइनल्स का पूरा शेड्यूल
Jul 29, 2026 | 08:42 AMमुंबई के पाताल लोक टनल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, ऑरेंज गेट की 650 मीटर खुदाई पूरी, 5 मिनट में तय होगा सफर
Jul 29, 2026 | 08:34 AMStrait of Hormuz में फिर भड़की जंग की आग! ईरान ने 3 तेल टैंकरों को बनाया निशाना, दुनिया भर में हड़कंप
Jul 29, 2026 | 08:33 AMSOP के मुताबिक चलाई पैलेट गन, CRPF की रिपोर्ट में फोर्स ग्रेडिएंट पर बड़ा खुलासा, दिल्ली पुलिस ने दी मंजूरी!
Jul 29, 2026 | 08:31 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














