पुणे जिला परिषद (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune ZP Election 2026: ठंड और शोक के बीच हुआ 62% मतदान, ग्रामीण क्षेत्रों में दिखा जबरदस्त उत्साह

Pune District की जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में कड़ाके की ठंड और भावनात्मक माहौल के बावजूद करीब 62 प्रतिशत मतदान हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में लंबी कतारें दिखीं।

अपूर्वा नायक

Pune District Council Election Voting: पुणे जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। कड़ाके की ठंड और भावनात्मक माहौल के बावजूद मतदाताओं ने लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक जिले में लगभग 62 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

219 सीटों के लिए 827 उम्मीदवार मैदान में

जिले की कुल 219 सीटों के लिए मतदान हुआ, जिसमें 73 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति सीटें शामिल थीं। इन सीटों पर कुल 827 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे। जिला परिषद की 73 सीटों के लिए 299 उम्मीदवार और पंचायत समिति की 146 सीटों के लिए 528 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ।

सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लगी कतारें

सुबह 7:30 बजे मतदान शुरू होते ही ग्रामीण इलाकों में मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। युवाओं और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी से स्थानीय मुद्दों जैसे पानी, स्वास्थ्य सेवाएं और खराब सड़कों को लेकर लोगों की जागरूकता साफ नजर आई।

प्रशासनिक व्यवस्थाएं और शुरुआती मतदान

मतदान प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए प्रशासन ने दिव्यांग मतदाताओं के लिए अलग कतारें और हेल्प डेस्क जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराईं। शुरुआती दो घंटों में ही संतोषजनक मतदान हुआ और प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ी।

मावल तहसील में सबसे ज्यादा मतदान

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दोपहर डेढ़ बजे तक जिले में 36.67 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इसमें मावल तहसील 42.11 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रही। प्रशासन ने पूरे दिन शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया।

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन

आयुष्मान भारत योजना: गरीबों के लिए बड़ा सहारा, लेकिन सिस्टम की खामियां अब भी चुनौतीपूर्ण

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

PM मोदी की चिंतन बैठक के बाद बदलेगी कैबिनेट? मंत्रियों की रेटिंग से तय होगा किसकी छुट्टी!

तुकाराम मुंढे के फैसले को राष्ट्रपति का समर्थन? हानिकारक उत्पादों के एंडोर्समेंट पर स्टार्स से की बड़ी अपील