पुणे मनपा सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

पुणे में महिला सुरक्षा पर सवाल, 274 संवेदनशील जगहों में से 109 पर दो साल बाद भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगी

Pune Women Safety: बोपदेव घाट घटना के बाद पुणे में चिन्हित 274 संवेदनशील स्थानों में से 109 जगहें आज भी अंधेरे में हैं। PMC और पुलिस की ढिलाई से महिला सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

रूपम सिंह

Pune Women Safety Sensitive Spots Street Light Delay: बोपदेव घाट की घटना के बाद महिलाओं की सुरक्षा के लिए शहर के 274 संवेदनशील स्थान चिह्नित किए गए, लेकिन करीब दो साल बाद भी 109 जगहें अंधेरे में हैं।

पुलिस ने इन स्थानों पर स्ट्रीट लाइट और सीसीटीवी लगाने की जरूरत बताई थी। मनपा के अनुसार, 165 जगहों पर रोशनी की व्यवस्था हो चुकी है, जबकि 24 प्रमुख संवेदनशील स्थानों पर काम अब भी अधूरा है।

चतुःशृंगी, पाषाण-सुतारवाड़ी और औंध-बालेवाड़ी जैसे इलाकों में सुरक्षा के लिहाज से अहम स्थानों पर रोशनी का इंतजार जारी है। खतरे की पहचान के बावजूद सुरक्षा इंतजामों में हो रही देरी ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बोपदेव घाट की घटना के बाद पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था का सर्वे कराया था।

सुनसान सड़कें, पहाड़ी क्षेत्र, अधूरे निर्माण स्थल, खुले मैदान और कम आवाजाही वाले इलाकों को संभावित जोखिम वाला मानते हुए 274 स्थान चिन्हित किए गए थे। पुलिस ने इन जगहों पर पर्याप्त रोशनी के साथ सीसीटीवी लगाने की आवश्यकता बताई थी।

रात्रि के समय आने-जाने में होती है परेशानी

  • मनपा के विद्युत विभाग के अनुसार, सूची में शामिल 165 स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था की जा चुकी है। कुछ जगहों पर पहले से स्ट्रीट लाइट उपलब्ध होने की बात भी प्रशासन ने कही है।

  • इसके बावजूद शेष 109 स्थानों पर सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त रोशनी उपलब्ध नहीं है।

पुणे पुलिस द्वारा दी गई सूची के अनुसार प्रकाश व्यवस्था करने के प्रयास किए जा रहे है। कुछ स्थान निजी है, इसलिए वहां मनपा सीधे प्रकाश योजना लागू नहीं कर सकती है। जहां आवश्यकता है, वहां स्ट्रीट लाइट लगाने का काम किया जा रहा है।
मनीषा शेकटकर, विभाग प्रमुख, विद्युत विभाग, पुणे मनपा
मनपा और पुलिस विभाग उंगली उठा रहे हैं। वास्तव में पुणेकरों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। अति संवेदनशील स्थानों पर स्ट्रीट लाइट और सीसीटीवी लगाना जरूरी है। प्रशासन को तत्काल आवश्यक जगहों पर प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी उपलब्ध कराना चाहिए।
रोहन सुरवसे पाटिल, सामाजिक कार्यकर्ता

चतुःशृंगी से बालेवाड़ी तक अंधेरा

महिला सुरक्षा को लेकर हुई समीक्षा बैठक में कई संवेदनशील स्थानों की स्थिति सामने आई। केंद्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के प्रस्तावित पुणे दौरे की पृष्ठभूमि में हुई बैठक में सुनसान और जोखिम वाले स्थानों पर सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई। इस दौरान चतुः शृंगी तथा औंध-बालेवाड़ी क्षेत्र की कई जगहों पर अब तक बिजली के खंभे और स्ट्रीट लाइट नहीं लगने की

जानकारी सामने आई, पाषाण-सुतारवाड़ी के तालाब परिसर, बालेवाड़ी स्थित मिटकॉन कॉलेज के पीछे का खुला क्षेत्र, बालेवाड़ी पुराना जकात नाका और औंध गांव के नदी किनारे का परिसर भी संवेदनशील स्थानों में शामिल हैं। चतुः शृंगी पहाड़ी का कुछ हिस्सा वन विभाग के अधिकार क्षेत्र में है, जबकि पाषाण जलशुद्धीकरण केंद्र जलापूर्ति विभाग के अधीन आता है।

निजी जमीन भी बनी बाधा

प्रकाश व्यवस्था से वंचित 24 प्रमुख स्थानों को लेकर मनपा ने निजी जमीन, कब्जे और विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकार क्षेत्र का मुद्दा उठाया है। कुछ जगहों पर मनपा का प्रत्यक्ष नियंत्रण नहीं होने के कारण काम शुरू करने में तकनीकी और प्रशासनिक अड़चनें सामने आ रही है।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले में एक्शन, धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर; मामले में कौन बना आरोपी?

राहुल गांधी ने लॉन्च किया सत्याग्रह प्लेटफॉर्म, संसद से सड़क तक साथ देने का किया वादा, बताया इसका उद्देश्य

Pargat Singh: पूरी लगन से करूंगा सेवा, पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही बोले परगट सिंह, पार्टी का जताया आभार

आंध्र प्रदेश में दवा फैक्ट्री में फटा बॉयलर, चार लोगों ने तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस

भारतीय एजेंसी के हत्थे चढ़ा एक और कुख्यात! तुर्की से नवप्रीत सिंह को डिपोर्ट कर लाया, कैसे हुआ था फरार?