पुणे न्यूज (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले दो मजदूर गिरफ्तार, गर्भवती होने पर खुला राज

Pune : वारजे मालवाडी में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गर्भवती होने के बाद परिवार ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और साथ ही गर्भपात करने का भी केस दर्ज किया।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: वारजे मालवाडी इलाके में एक घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ दो लोगों ने जून महीने में दुष्कर्म किया था। यह घटना अब सामने आई है, जब वह लड़की गर्भवती हो गई है। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे वारजे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

पीड़िता के पिता ने वारजे मालवाडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम जितेंद्र नंदलाल गौड़ (35) और अरुण उर्फ खेसर प्रेमचंद गौड़ (31) हैं।

पुलिस के अनुसार ये दोनों आरोपी मूल रूप से यूपी के गोरखपुर के रहने वाले हैं और पुणे में दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं। पीड़ित लड़की भी दूसरे राज्य की है। वे सभी एक ही इलाके में रहते थे।

शादी का झांसा देकर गर्भपात

जब लड़की के परिवार वाले काम के सिलसिले में बाहर जाते थे, तब आरोपी घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करते थे। जून महीने से चल रहे इस उत्पीड़न के कारण लड़की गर्भवती हो गई, जिसके बाद परिवार को इस घटना का पता चला, परिवार वालों ने जब लड़की से पूछताछ की, तो उसने आरोपियों के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद परिवार ने वारजे मालवाडी पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य गंभीर मामले में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध स्थापित किए गए और जब युवती गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसका गर्भपात करा दिया।

इस मामले में एक 27 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी अक्षय रमेश बैंके (29) के खिलाफ वारजे मालवाडी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। अक्षय पैके ने युवती को शादी का लालब देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई।

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त