(सोर्स: सोशल मीडिया ) 
पुणे

सिंहगढ़ रोड क्षेत्र में जलसंकट खत्म करने की तैयारी, 4 करोड़ की जलापूर्ति योजना को मिली मंजूरी

Water Supply In Pune: सिंहगढ़ रोड क्षेत्र में जलापूर्ति सुधार के लिए 4 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी मिली है। नई पाइपलाइन से धायरी और आसपास के इलाकों में पानी संकट से राहत मिलने की उम्मीद है।

अपूर्वा नायक

Pune Sinhagad Road Water Supply: सिंहगढ़ रोड क्षेत्र के निवासियों को जल्द ही पानी की किल्लत से राहत मिलने वाली है। नहेंगांव, वडगांव बुद्रुक, वडगांव खुर्द और धायरी जैसे इलाकों में कम दबाव और अनियमित जलापूर्ति की समस्या को खत्म करने के लिए पुणे महानगर पालिका (पीएमसी) ने कमर कस ली है। हाल ही में हुई एक समीक्षा बैठक में इन कार्यों के लिए 4 करोड़ रुपये का फंड आवंटित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

सहायक आयुक्त ने की समीक्षा बैठक

  • सिंहगढ़ रोड क्षेत्रीय कार्यालय में सहायक आयुक्त विजयकुमार वाघमोडे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि और जलापूर्ति विभाग के अधिकारी शामिल हुए।
  • बैठक का मुख्य उद्देश्य टैंकरों पर निर्भरता कम करना और पाइपलाइन के जरिए समान दबाव से पानी पहुंचाना था।
  • बैठक में उपस्थित नगरसेवक हरिदास चरवड और राजाभाऊ लायगुडे ने बताया कि धायरी जैसे नए शामिल क्षेत्रों के लिए तत्काल 1 करोड़ रुपये की आवश्यकता है, जिसे मंजूरी दे दी गई है। एल एंड टी कंपनी के प्रतिनिधियों को भी काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि गर्मियों से पहले निवासियों को राहत मिल सके।

इन क्षेत्रों पर रहेगा ध्यान

  • वडगांव खुर्दः राजयोग सोसायटी, मधुकोष और मानस परिसर में नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
  • धायरीः यहां 12 इंच की मुख्य जलवाहिनी डालने और एक स्वतंत्र पंपिंग स्टेशन बनाने की योजना है।
  • नहेंगांव और अन्यः वाल्वमैन को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वितरण प्रणाली में सुधार कर पानी की बर्बादी रोकें।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा