कैप्सूल स्लिपिंग पॉड्स (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

पुणे रेलवे स्टेशन पर शुरू होंगे मॉडर्न स्लीपिंग पॉड्स, यात्रियों को सस्ती और आरामदायक ठहरने की सुविधा

Pune Railway Station पर जल्द ही यात्रियों के लिए मॉडर्न स्लीपिंग पॉड्स की सुविधा शुरू होने जा रही है। जापानी कैप्सूल होटल कॉन्सेप्ट पर आधारित ये पॉड्स कम कीमत में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।

अपूर्वा नायक

Sleeping Pods Capsule In Pune Railway Station: पुणे रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों के लिए जल्द ही मॉडर्न स्लीपिंग पॉड्स की सुविधा शुरू होने जा रही है।

यह सुविधा स्टेशन के रिजर्वेशन सेंटर के पास बनाए जा रहे एग्जीक्यूटिव लाउंज का हिस्सा होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस प्रोजेक्ट को लगभग 36 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है।

इस नई व्यवस्था के अंतर्गत स्टेशन पर कुल 24 स्लीपिंग पॉड्स तैयार किए गए हैं। रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही आराम करने का किफायती और सुरक्षित विकल्प उपलब्ध कराना है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में यह सुविधा यात्रियों के लिए शुरू कर दी जाएगी।

कनेक्टिंग ट्रेन का इंतजार होगा आसान

रेल यात्रियों को अक्सर कनेक्टिंग ट्रेनों के लिए कई घंटे तक स्टेशन पर इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में होटल का कमरा बुक करना कई बार महंगा या असुविधाजनक साबित होता है। स्लीपिंग पॉड्स के जरिए यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही कुछ घंटों के लिए आरामदायक ठहरने की सुविधा मिल सकेगी।

जापानी कैप्सूल होटल कॉन्सेप्ट पर आधारित

यह स्लीपिंग पॉड्स जापान के कैप्सूल होटल मॉडल से प्रेरित हैं। इसमें यात्रियों को पूरे कमरे की जगह एक कॉम्पैक्ट और एयर-कंडीशन्ड कैप्सूल बेड दिया जाता है। इस सुविधा का किराया प्रति घंटे के हिसाब से लिया जाएगा, जिससे यात्रियों को केवल उतने ही समय का भुगतान करना होगा जितना वे रुकना चाहते हैं।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे पॉड्स

हर स्लीपिंग पॉड में कई आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी, जिनमें अलग से एयर-कंडीशनिंग कंट्रोल, हाई-स्पीड इंटरनेट, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और रीडिंग लाइट शामिल हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए पर्सनल लॉकर और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था भी की गई है।

महिला यात्रियों के लिए अलग सेक्शन

कुछ प्रीमियम पॉड्स में छोटी टेलीविजन स्क्रीन भी लगाई गई हैं। इसके अलावा महिला यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके लिए अलग से विशेष सेक्शन तैयार किया गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह सुविधा यात्रियों के सफर को अधिक आरामदायक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट