DCP (क्राइम) पुणे शहर गौहर हसन  सोर्स: सोशल मीडिया
पुणे

पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: जमानत पर छूटे युवक पर हमला, गोलीबारी के दावों पर पुणे पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Pune Koyta Attack Case: पुणे के शिवाजीनगर कोर्ट के बाहर बुधवार दोपहर एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ। पहले फायरिंग की अफवाह उड़ी, लेकिन अब पुणे पुलिस ने इलाज और आरोपियों को लेकर बड़ा बयान दिया है।

आकाश मसने

Highlights

  • पुणे के शिवाजीनगर जिला न्यायालय के गेट नंबर-4 के बाहर कोयते से हमला

  • पुणे पुलिस ने घटनास्थल पर दो हथियार बरामद किए

  • पीड़ित युवक 2025 के हत्या के मामले में चार दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था

Pune Police Statement On Shivajinagar Court Attack Case: पुणे के शिवाजीनगर जिला न्यायालय के बाहर बुधवार को दिनदहाड़े फायरिंग और कोयते से हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई। अदालत के गेट नंबर-4 के पास हुए इस हमले में मंदार किवले गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंदार की इस हमले में मौत हो गई। व्यस्त न्यायालय परिसर में हुई इस वारदात से वकीलों, पक्षकारों और नागरिकों में दहशत फैल गई।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कुछ हमलावर दोपहिया वाहनों से न्यायालय परिसर के पास पहुंचे थे। उन्होंने मंदार किवले को निशाना बनाते हुए उन पर हमला कर दिया। हमलावरों के पास बंदूक और कोयते थे। पहले फायरिंग की गई और फिर कोयते से वार किए गए। हमले में गंभीर रूप से घायल किवले की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

जांच में जुटी पुणे क्राइम ब्रांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से बंदूक और कारतूसों से भरी मैगजीन मिलने की जानकारी सामने आई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फरार हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें रवाना की गई हैं। क्राइम ब्रांच भी जांच में जुट गई है।

पुणे काेयता हमले पर क्या बोली पुणे पुलिस?

इस मामले में DCP (क्राइम) पुणे शहर गौहर हसन ने बताया कि आज करीब 1:15 बजे हमें एक घटना की सूचना मिली, जिसमें गोलीबारी और धारदार हथियार कोयते से हमला शामिल था। इसके बाद, कोर्ट परिसर में मौजूद हमारे एक कांस्टेबल ने उस व्यक्ति को ससून अस्पताल में भर्ती कराया। उनका इलाज चल रहा है और हमने आरोपियों की पहचान कर ली है। हमारी पुलिस क्राइम ब्रांच और संबंधित पुलिस थाना इस मामले में कार्रवाई कर रहे हैं। इसमें लगभग चार से पांच आरोपी शामिल हैं।

गोलीबारी की थ्योरी पर डॉक्टरों का खुलासा

पुलिस की शुरुआती जांच और घायल का इलाज कर रहे डॉक्टरों की रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। डॉक्टरों के अनुसार, पीड़ित के शरीर पर फिलहाल गोली लगने का कोई निशान नहीं मिला है।

हालांकि, पुणे सिटी पुलिस ने घटनास्थल से दो हथियार (बंदूकें) बरामद किए गए हैं। पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें काम कर रही हैं।

4 दिन पहले मिली थी जमानत

पुणे पुलिस की पड़ताल में पीड़ित मंदार किवले का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित के खिलाफ साल 2025 में हत्या का एक मामला दर्ज किया गया था। वह इसी मामले में जेल में बंद था और चार दिन पहले ही जमानत पर रिहा होकर बाहर आया था। पुलिस इस हमले को पुरानी रंजिश और बदले की भावना से जोड़कर देख रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

कोयता हमले के मामले में पुणे जॉइंट पुलिस कमिश्नर का बयान

पुणे सिटी पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त संजय दराडे ने बताया कि लगभग एक घंटे पहले, कोर्ट के कामकाज के दौरान, मंदार किवडे नाम के एक व्यक्ति पर हमला किया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, तीन से चार लोगों ने इस हमले को अंजाम दिया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

जॉइंट पुलिस कमिश्नर संजय दराडे ने कहा कि हमने हमलावरों की पहचान करने और आगे की जांच के लिए 8-10 टीमें बनाई हैं। पिछले साल पीड़ित के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।

जॉइंट पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आरोपियों की पहचान होने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि क्या इसका संबंध पिछले साल के हत्या के मामले से है, या फिर कोई और वजह है। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज चल रहा है। उसके शरीर पर लगी चोटों और घटनास्थल से मिले हथियारों के आधार पर हम यह पुष्टि कर सकेंगे कि गोलियां चलाई गई थीं या नहीं। फिलहाल ऐसा लगता है कि हमलावर 3-4 थे। अगर जांच में किसी और व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो पुलिस उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करेगी।

अदालत की सुरक्षा पर सवाल

पुणे जिला न्यायालय परिसर में रोजाना बड़ी संख्या में वकील, पक्षकार और आम नागरिक आते हैं। ऐसे संवेदनशील स्थान के बाहर दिनदहाड़े हथियारों से हमला होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। कुछ दिन पहले ही पुणे जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। अब गोलीबारी और कोयते से हुए हमले ने शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस हमले के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान का पता लगाने में जुटी है।

- नवभारत लाइव के लिए पुणे से समीर सैय्यद की रिपाेर्ट

मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, भारत में बनेंगे क्रेन-बुलडोजर; असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट

Anant Singh Daughter Wedding Live: बारूद, चेतक, रॉकेट और बादल... मोकामा में घोड़ों की रेस देखने उमड़ी भीड़

वैभव सूर्यवंशी का आने वाला समय वैभव से भरपूर: फैन्स ने की जमकर तारीफ, नेताओं ने दी शाबाशी; लिखे ढेरों पोस्ट

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले इस शादी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 50 एकड़ जमीन पर हुई थी आलीशान शादी

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द; अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई