पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल! 4 दिन पहले जेल से छूटे हत्या के आरोपी पर पहले चाकू से वार, फिर मारी गोली

Pune Firing News: पुणे की एक अदालत में पेशी के लिए पहुंचे हत्या के आरोपी मंदार किवले की हमलावरों ने धारदार हथियार से वार कर और गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी।
Breaking News Today LIVE
ब्रेकिंग न्यूज अपडेटफोटो (डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Murder Outside Pune Court: बुधवार दोपहर पुणे की एक अदालत में कानूनी कार्यवाही के लिए पहुंचे हत्या के एक आरोपी पर पहले धारदार हथियार से हमला किया गया और फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई।

घटना के एक वीडियो में मंदार मारुति किवले नाम का यह व्यक्ति फुटपाथ पर पड़ा दिखाई दे रहा है, जिस पर दो लोग लगातार धारदार हथियार से वार कर रहे हैं।

इसके बाद हमलावर दो स्कूटरों पर सवार होकर वहां से भाग गए।

पुणे के संतोषनगर कटराज इलाके में जमीन और पैसों के विवाद को लेकर 20 अप्रैल, 2025 को शुभम सुभाष चव्हाण की हत्या के मामले में किवले को जेल हुई थी।

वह चार दिन पहले ही जेल से बाहर आया था और आज जब वह कानूनी कार्यवाही के लिए अदालत पहुंचा, तो उस पर हमला कर दिया गया।

कई वीडियो में उसे फुटपाथ पर पड़ा देखा जा सकता है, जबकि आसपास खड़े लोग यह सब तमाशे की तरह देख रहे थे।

खबर अपडेट की जा रही है...