मुंबई में पानी की आपूर्ति बाधित (सोर्सः सोशल मीडिया) 
पुणे

पुणे में पानी को लेकर बढ़ा विवाद, जल संसाधन विभाग की चेतावनी पर मनपा का कड़ा जवाब

Water Supply In Pune: पुणे में जल आपूर्ति को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। जल संसाधन विभाग की चेतावनी पर मनपा ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि औद्योगिक दर से टैक्स वसूली गलत है।

अपूर्वा नायक

Pune PMC Water Supply: पुणे शहर की जलापूर्ति बंद करने को लेकर जल संसाधन विभाग द्वारा दी गई चेतावनी पर पुणे महानगर पालिका (पीएमसी) ने कड़ा रुख अपनाया है।

पुणे मनपा प्रशासन ने इस धमकी को पूरी तरह से 'गलत' करार देते हुए स्पष्ट किया है कि वह किसी भी प्रकार की बकाया राशि के दबाव में नहीं झुकेगी।प्रशासन का तर्क है कि शहर में पानी का कोई औद्योगिक उपयोग नहीं किया जा रहा है, इसके बावजूद विभाग द्वारा औद्योगिक दरों पर टैक्स वसूला जा रहा है जो कि अनुचित है।

मनपा प्रशासन ने यह भी दावा किया है कि जल संसाधन विभाग के पास उनके लगभग 411 करोड़ रुपये अतिरिक्त जमा हैं, जिसे समायोजित किया जाना चाहिए।

पानी के कोटे और टैक्स की दरों पर घमासान

  • यह विवाद नया नहीं है, बल्कि पिछले कई वर्षों से पानी के कोटे और टैक्स की दरों को लेकर दोनों विभागों के बीच खींचतान जारी है। पिछले महीने जल संसाधन विभाग ने मनपा को 953 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान का नोटिस थमाया था।
  • विभाग का कहना है कि मनपा हर महीने केवल 10 करोड़ रुपये ही टैक्स जमा कर रही है। आंकड़ों के इस खेल में पानी के कोटे को लेकर भी भारी विसंगति है। जहां राज्य सरकार ने शहर के लिए 16।36 टीएमसी पानी तय किया है, वहीं विभाग के नोटिस में मात्र 11.60 टीएमसी का जिक्र है।
  • पुणे की बढ़ती आबादी और जरूरतों को देखते हुए मनपा ने 21.03 टीएमसी पानी की मांग की है। हर साल विभाग द्वारा आपूर्ति ठप करने की चेतावनी दी जाती है, जिस पर मनपा राज्य सरकार को पत्र लिखती है, लेकिन इस गंभीर समस्या का अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है।

Yemen War: यमन में सरकारी सेना-हूती विद्रोहियों के बीच भीषण जंग, 24 घंटे में 44 की मौत

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP