पुणे फ्लाईओवर पुल बुनियादी ढांचा सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

पुणे में अधूरी पुल परियोजनाओं को मिली रफ्तार, दिसंबर अंत तक पूरे होंगे 4-5 फ्लाईओवर, नए साल में मिलेंगे

Pune Flyover Bridge: पुणे में ट्रैफिक की समस्या से राहत दिलाने के लिए साधु वासवानी पुल समेत 4-5 फ्लाईओवर और नदी पुलों का काम दिसंबर अंत तक पूरा कर नए साल में शुरू करने की तैयारी है।

रूपम सिंह

Pune Flyover Bridge Infrastructure Projects: पुणे शहर में लंबे समय से अधूरी पड़ी फ्लाईओवर और पुल परियोजनाओं के कारण वाहन चालकों को हो रही परेशानी अब कम होने की उम्मीद है। पुणे महानगरपालिका प्रशासन के अनुसार दिसंबर के अंत तक शहर में चार से पांच स्थानों पर फ्लाईओवर और नदी पुलों का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।

मनपा का कहना है कि इनमें से ज्यादातर परियोजनाओं को नए वर्ष में यातायात के लिए खोलने की तैयारी है। वहीं, एक अन्य पुल परियोजना के मार्च 2027 तक पूरा होने की संभावना जताई गई है।

कई प्रमुख इलाकों में चल रहा निर्माण

शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कोरेगांव पार्क, कैंट, कल्याणीनगर, कर्वेनगर, बाणेर और घोरपड़ी समेत कई इलाकों में पुल, फ्लाईओवर और कनेक्टिविटी रैंप का काम चल रहा है।

निर्माण कार्य के चलते कई स्थानों पर सड़कों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है या यातायात का मार्ग बदला गया है। इसके कारण वाहन चालकों को कई बार लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है और ट्रैफिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

साधु वासवानी पुल का काम अंतिम चरण में

पुणे स्टेशन, लष्कर, कोरेगांव पार्क और येरवडा को जोड़ने वाले साधु वासवानी पुल का पुनर्निर्माण भी महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है। रेलवे से संबंधित तकनीकी अड़चनों और पुनर्वास प्रक्रिया के चलते इसके निर्माण में देरी हुई।

अब पुल पर ओपन वेब गर्डर लगाने का काम अंतिम चरण में बताया जा रहा है। मनपा के अनुसार इस परियोजना को दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

नए साल में शुरू हो सकता है यातायात

पुणे मनपा के विशेष परियोजना विभाग के प्रमुख दिनकर गोजारे के अनुसार, 16 दिसंबर के आसपास नहीं, बल्कि दिसंबर के अंत तक चार से पांच फ्लाईओवर और नदी पुलों का काम पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर नए वर्ष में इन्हें यातायात के लिए खोलने की तैयारी होगी।

उन्होंने बताया कि एक अन्य पुल परियोजना को पूरा होने में मार्च 2027 तक का समय लग सकता है। परियोजनाओं के पूरा होने के बाद शहर के कई प्रमुख मार्गों पर कनेक्टिविटी बेहतर होने और यातायात दबाव कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

नौकरशाही से सियासत तक: दिव्या मित्तल के बाद एम नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, क्या UP में बदल रहा ट्रेंड?

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसान पोर्टल पर तुरंत करें ये काम, नहीं अटकेगा पैसा

कोलकाता में मनाया जाएगा 19वां प्रवासी भारतीय दिवस, Gen-Z के लिए विशेष सेगमेंट; शेड्यूल जारी

अगर डॉलर के मुकाबले 99 तक गिरा रुपया, तो महंगा होगा पेट्रोल, पढ़ाई और विदेशी यात्रा, जानें किसको होगा लाभ

खुले आकाश में परिंदों की लंबी उड़ान, राजस्थान के जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क से आई खूबसूरत तस्वीरें