पिंपरी-चिंचवड़ में 29 सितंबर को रोजगार मेला, 5वीं पास से इंजीनियरिंग तक नौकरी के अवसर सोर्स: सोशल मीडिया
पुणे

पुणे पिंपरी-चिंचवड़ को 29 सितंबर को ऑटो क्लस्टर में रोजगार मेला; टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां लेंगी इंटरव्यू

Pune Pimpri Chinchwad Rojgar Mela: पुणे पिंपरी-चिंचवड़ के ऑटो क्लस्टर में 29 सितंबर को रोजगार मेला होगा। बैंकिंग, IT, BPO,ऑटोमोबाइल और मैन्युफैक्चरिंग समेत कई कंपनियां भर्ती करेंगी।

मनीषा बोंदरे

Pune Pimpri Chinchwad jobs Youth Employment: पुणे पिंपरी-चिंचवड़ के युवाओं के लिए 29 सितंबर को चिंचवड़ स्थित ऑटो क्लस्टर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

बैंकिंग, आईटी, बीपीओ, मैन्युफैक्चरिंग और ऑटोमोबाइल समेत कई क्षेत्रों की कंपनियां भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगी।

ऑटो क्लस्टर में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक मेला

पुणे पिंपरी-चिंचवड़ के युवक-युवतियों के लिए 29 सितंबर को चिंचवड़ स्थित ऑटो क्लस्टर में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसमें बैंकिंग, आईटी, बीपीओ, केपीओ, मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, रियल एस्टेट और टेक्नोलॉजी क्षेत्र की कंपनियां शामिल होंगी।

कंपनियों के प्रतिनिधियों की ओर से उम्मीदवारों के इंटरव्यू लेकर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विधायक उमा खापरे की पहल पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अनुप मोरे, पूर्व उपमहापौर एवं नगरसेवक तुषार हिंगे और जयदीप खापरे के माध्यम से 'युवा हब स्किल मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड' के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की उपस्थिति रहेगी।

5वीं पास से इंजीनियरिंग तक उम्मीदवारों के लिए अवसर

रोजगार मेले में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार हिस्सा ले सकेंगे। 5वीं, 10वीं और 12वीं पास के अलावा आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक और इंजीनियरिंग की योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए भी विभिन्न पद उपलब्ध रहेंगे।

कई नामी कंपनियां भर्ती प्रक्रिया में होंगी शामिल

आयोजकों के अनुसार, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, विगल स्पेर, बजाज और हुंडई सहित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और कौशल के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

चयन नहीं हुआ तो भी बनेगा जॉब कार्ड

रोजगार मेले में यदि किसी उम्मीदवार का तत्काल चयन नहीं होता है, तो उसकी जानकारी जॉब कार्ड योजना के तहत दर्ज की जाएगी। इसमें उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता, कौशल और रोजगार से जुड़ी जानकारी शामिल होगी। आयोजकों के अनुसार, इसी जानकारी के आधार पर भविष्य में उपलब्ध रोजगार के अवसरों से उम्मीदवारों को जोड़ा जाएगा।

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं से अपील की गई है कि वे मेले में अपने आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज और अपडेटेड बायोडाटा साथ लेकर आएं।

पंजाब में AAP को झटका, सुखदीप सिंह चीना ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

दुनियाभर में Microsoft, Outlook और Teams की सेवाएं फिर से बहाल, करीब 7 घंटे से था सर्वर डाउन

पुलिस के हत्थे चढ़े राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक पर हमले के मुख्य आरोपी, मुठभेड़ के बाद हुई गिरफ्तारी

अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने से समाजवादी पार्टी को फायदा या घाटा? 5 प्वॉइंट में जानें

छठ पूजा के नहाय-खाय पर दीघा घाट पहुंचे नितिन नबीन, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, साझा की बचपन की यादें