अकोला में रोजगार का महाकुंभ, एक साथ 11 स्थानों पर लगेंगे रोजगार मेले, युवाओं से अवसर का लाभ उठाने की अपील

Akola Rojgar Mahakumbh: अकोला जिले में 29 सितंबर को रोजगार महाकुंभ के तहत 11 स्थानों पर रोजगार मेले आयोजित होंगे। नामांकित कंपनियां सैकड़ों पदों पर भर्ती करेंगी।
akola rojgar mahakumbh 2026 job fair 29 september
अकोला रोजगार महाकुंभ(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Akola Employment Fair: कौशल, रोजगार, उद्यमिता और नवोन्मेष विभाग की ओर से ‘रोजगार महाकुंभ-महाराष्ट्र’ का आयोजन 29 सितंबर को किया जा रहा है। अकोला जिले में एक ही दिन 11 स्थानों पर रोजगार मेले होंगे, जिनमें नामांकित कंपनियों और स्थानीय उद्योगों की भागीदारी रहेगी।

इन मेलों में सैकड़ों पदों पर भर्ती की जाएगी। इस मेले की विशेषता यह है कि पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित तालुका के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से पूर्व प्रशिक्षण और साक्षात्कार की तैयारी कराई जाएगी।

जिले में मेले के स्थान

अकोला इंडस्ट्री एसोसिएशन हॉल (औद्योगिक वसाहत), शंकरलाल खंडेलवाल कला, विज्ञान व वाणिज्य महाविद्यालय, राधादेवी गोयनका महिला महाविद्यालय, गौरक्षण रोड स्थित द प्रोफेशनल कंप्यूटर इंस्टीट्यूट. मुर्तिजापुर : शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था. पातुर : आलेगांव स्थित रसिकलालजी धारीवाल निजी संस्था, डॉ. एच. एन. सिन्हा कला, वाणिज्य व विज्ञान महाविद्यालय. व्याला : मानव स्कूल ऑफ पॉलिटेक्निक. बार्शीटाकली : कान्हेरी स्थित कमलाबाई देशमुख निजी संस्था. अकोट : शिवाजी कला, वाणिज्य व विज्ञान महाविद्यालय. तेल्हारा : डॉ. गोपालराव खेडकर महाविद्यालय आदि का समावेश है।

akola rojgar mahakumbh 2026 job fair 29 september
यवतमाल में खुद को पुनर्स्थापित करने में जुटी कांग्रेस, युवा कार्यकर्ताओं के सहारे पुराने गढ़ में करेगी वापसी

पंजीकरण और संपर्क

  • नौकरी इच्छुक उम्मीदवारों को पंजीकरण हेतु आवेदन पत्र में आवश्यक जानकारी सही-सही भरनी होगी।

  • पंजीकरण लिंक : https://forms.gle/vBTzRQKYBBuBT4em7

  • अधिक जानकारी के लिए संपर्क : जिला कौशल विकास, रोजगार व उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र, प्रशासकीय इमारत, दूसरा माला, जिलाधिकारी कार्यालय परिसर, अकोला.

  • फोन : 9130419585, 9767852758, 9545000093

  • सहायक आयुक्त प्रफुल्ल शेलके ने अकोला जिले के अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने का आवाहन किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com