ड्रंक एंड ड्राइव (सौ. AI Generated ) 
पुणे

Drunk And Drive: पुणे में नए साल पर ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, सीधे कोर्ट में पेशी

Drunk And Drive: नए साल के जश्न में सुरक्षा को लेकर पुणे पुलिस और आरटीओ ने ड्रंक एंड ड्राइव पर कड़ी कार्रवाई का ऐलान किया है। पकड़े जाने पर जुर्माना नहीं, सीधे कोर्ट में पेशी होगी।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: नए साल के जश्न में खलल न पड़े और सड़के सुरक्षित रहें, इसके लिए पुणे पुलिस और आरटीओ ने अब तक की सबसे सख्त रणनीति तैयार की है।

इस साल 'ड्रंक एंड ड्राइव' (शराब पीकर वाहन चलाना) के मामलों में केवल मौके पर जुर्माना भरकर छूटने का विकल्प नहीं होगा। पकड़े जाने पर चालक को सीधे अदालत के सामने पेश किया जाएगा, जहां कठोर दंडात्मक कार्रवाई और जेल तक की नौबत आ सकती है।

शहर में रहेगा 36 विशेष टीमों का पहरा

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रशासन ने 36 विशेष टीमों को मैदान में उतारा है। इसमें ट्रैफिक पुलिस की 30 और आरटीओ की 6 टीमें शामिल हैं। प्रत्येक टीम में 1 वरिष्ठ अधिकारी और 10 पुलिस कर्मियों का दस्ता तैनात रहेगा।

26 दिसंबर से ही एक्शन मोड में टीम

  • प्रशासन का मुख्य उद्देश्य 31 दिसंबर की रात को होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को शून्य पर लाना है।
  • कार्रवाई का सिलसिला 26 दिसंबर से ही शुरू हो चुका है। पहले दिन शहर के विभिन्न चौकों पर 20 टीमों ने जांच अभियान चलाया।
  • पुलिस उपायुक्त (यातायात) हिम्मत जाधव ने स्पष्ट किया कि 27 दिसंबर से 1 जनवरी तक यह कार्रवाई अपने चरम पर होगी। नियम तोड़ने वालों के लिए विभाग ने 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई है।
  • उप क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी स्वप्निल भोसले ने नागरिकों से अपील की है कि वे जश्न के उत्साह में अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि शहर के मुख्य प्रवेश द्वारों, पब, और होटलों के आसपास नाकाबंदी बेहद सख्त रहेगी।

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री के बराबर होगा दर्जा

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल