प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
पुणे

पुणे में नए साल 2026 का आगाज़: सुबह 5 बजे तक थिरकेगी 'ऑक्सफोर्ड ऑफ द ईस्ट', सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Pune New Year party 2026:  के स्वागत के लिए तैयार हैं! प्रशासन ने होटलों को सुबह 5 बजे तक खोलने की अनुमति दी है। पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ के बीच पुलिस ने 'ड्रिंक एंड ड्राइव' को लेकर सख्त चेतावनी जारी

अंकिता पटेल

Pune New Year Party 2026 Guidelines: पुणे: साल 2025 की यादों को विदा करने और नए साल 2026 का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए पुणे शहर पूरी तरह तैयार है। संगीत की धुनों, रंगीन आतिशबाजी और उत्साह के माहौल में पुणेकर जश्न मनाने को बेताब हैं। इस बार प्रशासन ने जश्न के उत्साह को देखते हुए समय-सीमा में बड़ी ढील दी है, जिससे शहर की 'नाइटलाइफ़' में चार चांद लगने वाले हैं।

देर तक खुलेंगे होटल और शराब की दुकानें

राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन ने नए साल के जश्न के मद्देनजर जिले के होटल, रेस्टोरेंट और परमिट रूम को 31 दिसंबर की रात से 1 जनवरी की सुबह 5 बजे तक खुले रखने की विशेष अनुमति दी है। इसके साथ ही, शराब की दुकानों (FL-II/BR-II लाइसेंस प्राप्त) को आधी रात 12 बजे तक संचालित करने की छूट दी गई है। इस फैसले से होटल व्यवसायियों और जश्न मनाने वाले युवाओं में खासा उत्साह है।

लोनावला-खंडाला 'हाउसफुल', पर्यटन स्थलों पर उमड़ा जनसैलाब

नए साल के स्वागत का यह जोश केवल पुणे शहर तक सीमित नहीं है। लोनावला, खंडाला, भुशी बांध और एम्बी वैली जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर दो दिन पहले से ही भारी भीड़ देखी जा रही है। यहाँ के अधिकांश रिसॉर्ट्स, कैफे और होटल्स में 'हाउसफुल' के बोर्ड लग चुके हैं। पुणे के प्रमुख मॉल्स और होटलों में भव्य 'काउंटडाउन' पार्टियों का आयोजन किया गया है, जबकि कई लोग मंदिरों में विशेष प्रार्थनाओं के साथ नए साल की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं।

ड्रिंक एंड ड्राइव पर पुलिस की 'नो टॉलरेंस' नीति

जश्न के बीच कोई खलल न पड़े, इसके लिए पुणे पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। यातायात शाखा के पुलिस उपायुक्त हिम्मत जाधव ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि 'ड्रिंक एंड ड्राइव' करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। शहर के प्रमुख चौराहों जैसे कोरेगांव पार्क, डेक्कन, शनिवारवाड़ा और विमाननगर में पुलिस की टीमें ब्रेथ एनालाइजर के साथ तैनात रहेंगी।

जश्न के प्रमुख केंद्र और अपील

पुणे के शहरी क्षेत्रों में बानेर, खराडी, हिंजवडी और कोरेगांव पार्क पार्टी के मुख्य केंद्र बने हुए हैं। वहीं, प्रकृति प्रेमियों के लिए पवनानगर, मुलशी और पानशेत के आउटडोर रिसॉर्ट्स पहली पसंद हैं।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नए साल का स्वागत पूरे उत्साह के साथ करें, लेकिन यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए संयमित तरीके से जश्न मनाएं।

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री के बराबर होगा दर्जा

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को पुलिस ने छोड़ा, बोले ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल