मनपा के स्कूलों में CCTV कैमरे (सोर्स: AI)
पुणे

पुणे मनपा के स्कूलों में बढ़ेंगे CCTV कैमरे, सुरक्षा पर खर्च होंगे करीब 2 करोड़ रुपये

Pune Municipal Schools CCTV Cameras: मनपा के स्कूलों में CCTV कैमरों और नेटवर्किंग व्यवस्था का विस्तार होगा। स्थायी समिति ने 1.99 करोड़ रुपये की निविदा मंजूर की है और काम के लिए 8 महीने तय किए हैं।

आलोक उमाकृष्ण

Highlights

  • आयसिक्युअर आईटी प्राइवेट लिमिटेड की निविदा मंजूर की गई।

  • कंपनी ने अनुमानित दर से 0.22% कम कीमत की पेशकश की।

  • निविदा प्रक्रिया में कुल चार प्रस्ताव मिले, जिनमें तीन पात्र थे।

  • वित्त वर्ष 2026-27 के मनपा बजट में राशि का प्रावधान उपलब्ध है।

CCTV Cameras Expansion Approval: पुणे महानगरपालिका के स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके तहत अतिरिक्त कैमरे लगाने के साथ बिजली और नेटवर्किंग से जुड़ी आवश्यक व्यवस्था भी विकसित की जाएगी। इस काम पर जीएसटी सहित 1 करोड़ 99 लाख 55 हजार 637 रुपये खर्च होने का अनुमान है।

स्थायी समिति ने आयसिक्युअर आईटी प्राइवेट लिमिटेड की निविदा स्वीकार करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। काम पूरा करने के लिए आठ महीने की अवधि निर्धारित की गई है। यह जानकारी स्थायी समिति के अध्यक्ष श्रीनाथ भीमाले ने गुरुवार को पत्रकार परिषद में दी।

तीन निविदाएं पात्र, एक हुई अपात्र

पुणे मनपा के स्कूलों में मौजूदा सीसीटीवी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विद्युत विभाग ने विस्तृत लागत अनुमान तैयार किया। इसके बाद अतिरिक्त कैमरे लगाने और उनसे जुड़ी बिजली व नेटवर्किंग सुविधाएं विकसित करने के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी की गई। इस प्रक्रिया में कुल चार कंपनियों ने निविदाएं जमा कीं।

विभाग ने तकनीकी और निर्धारित मानकों के आधार पर इन प्रस्तावों की जांच की, जिसमें तीन निविदाएं पात्र पाई गईं, जबकि एक निविदा को अपात्र घोषित किया गया। पात्र कंपनियों की दरों की तुलना के बाद सबसे कम दर पेश करने वाली कंपनी की निविदा को स्वीकार करने की सिफारिश की गई।

आयसिक्युअर IT की निविदा स्वीकार करने की सिफारिश

पात्र निविदादाताओं में आयसिक्युअर आईटी प्राइवेट लिमिटेड ने अनुमानित दर से 0.22 प्रतिशत कम दर पर निविदा पेश की। वहीं, जे. डी. एंटरप्राइजेज और निखिल नेटवर्क्स ने अनुमानित दर पर निविदाएं जमा कीं। सबसे कम दर होने के कारण विद्युत विभाग ने आयसिक्युअर आईटी की निविदा स्वीकार करने की सिफारिश की।

इस परियोजना में सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर सिस्टम, कॉपर वायरिंग, नेटवर्क केबल, एचडीएमआई केबल, नेटवर्क स्विच, विद्युत कनेक्शन और अन्य आवश्यक उपकरण लगाए जाएंगे। संबंधित कंपनी ने काम के लिए जरूरी बैंक गारंटी भी जमा कर दी है।

निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार काम पूरा कराने की जिम्मेदारी मनपा के विद्युत विभाग की होगी। प्रस्ताव के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 के मनपा बजट में इस काम के लिए आवश्यक राशि का प्रावधान उपलब्ध है।

- नवभारत लाइव के लिए पुणे से समीर सय्यद की रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में ओले-आंधी का अलर्ट, UP-बिहार से MP तक बरसेंगे बादल; जानें अपने राज्य का हाल

Firecracker Ban: पटाखों पर बैन के पक्ष में नहीं SC, विराट कोहली का जिक्र कर क्या कहा?

विधान परिषद चुनाव में केवल एक सीट पर कांग्रेस की विजय, जानें भाजपा के गढ़ में अभिजीत की जीत के 10 बड़े कारण

PM आवास के पास स्थित रेस कोर्स मस्जिद पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाई कोर्ट में केंद्र सरकार ने क्या कहा?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस