महावितरण के ठाणे मंडल कार्यालय में अभियंता दिवस, विद्युत सुरक्षा व तनावमुक्त जीवन पर मार्गदर्शन

MSEDCL Safety Session: महावितरण के ठाणे नागरी मंडल कार्यालय में अभियंता दिवस के अवसर पर 'विद्युत सुरक्षा व तनावमुक्त जीवन' विषय पर विशेष मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया।
mahavitran thane engineers day electrical safety
अभियंता दिवस महावितरण (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mahavitran Thane Engineers Day: भारत के महान अभियंता और भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर 15 सितंबर को मनाया जाने वाला ‘अभियंता दिवस’ महावितरण के ठाणे नागरी मंडल कार्यालय में उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भांडुप नागरी परिमंडल के मुख्य अभियंता संजय पाटील ने की।

इस अवसर पर ठाणे नागरी मंडल के अधीक्षक अभियंता लक्ष्मण काकडे भांडुप परिमंडल की सहायक महाव्यवस्थापक (मानव संसाधन) नमिता गझदर, उपमुख्य औद्योगिक संबंध अधिकारी महेंद्र बागुल, ठाणे मंडल की व्यवस्थापक (मानव संसाधन) रसिका भोळे सहित बड़ी संख्या में अभियंता, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

जितेंद्र राठौड़ ने किया मार्गदर्शन

अभियंता दिवस के अवसर पर विद्युत क्षेत्र में कार्यरत अभियंताओं, अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ‘विद्युत सुरक्षा और तनावमुक्त जीवन जीने की कला’ विषय पर विशेष प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र में कार्यकारी अभियंता (परीक्षण), पुणे जितेंद्र राठौड़ ने विद्युत सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।

उन्होंने क्षेत्रीय कार्य के दौरान विद्युत सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने, आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करने तथा काम शुरू करने से पहले सभी जरूरी सावधानियां बरतने के महत्व पर जोर दिया। साथ ही तनावपूर्ण परिस्थितियों में संयम और सुरक्षित तरीके से काम करने तथा मानसिक तनाव का प्रभावी प्रबंधन कर स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया।

mahavitran thane engineers day electrical safety
मुंबई में लालबाग राजा के दर्शन हेतु सुरक्षा कड़ी, चिंचपोकली और करी रोड पर 669 जवान, 55 टीसी करेंगे टिकट जांच

सुरक्षा को प्राथमिकता

इस अवसर पर मुख्य अभियंता संजय पाटील ने कहा कि महावितरण के दैनिक कार्यों में कई चुनौतियां और जोखिम होते हैं। इसलिए प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी के लिए कार्य के दौरान अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि विद्युत सुरक्षा नियमों का पालन और उचित सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल महज औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अभियंताओं से एम विश्वेश्वरैया के कार्यों से प्रेरणा लेकर समर्पण, तकनीकी दक्षता और नवाचार की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण सत्र में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com