ऑपरेशन पिंजरा (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune Municipal Corporation का ‘ऑपरेशन पिंजरा’ शुरू, हर महीने पकड़े जा रहे 300 से ज्यादा चूहे

Pune Municipal Corporation ने शहर में बढ़ते चूहों के प्रकोप को रोकने के लिए ‘ऑपरेशन पिंजरा’ शुरू किया है। नए पिंजरों और मुफ्त चूहा-नाशक गोलियों की मदद से हर महीने 300 से अधिक चूहे पकड़े जा रहे हैं।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: शहर में चूहों के बढ़ते प्रकोप पर नियंत्रण पाने के लिए पुणे मनपा 'ऑपरेशन पिंजरा' अभियान की शुरुआत की है। मानसून में चूहों की संख्या चढ़ने के कारण स्वास्थ्य विभाग के कीट नियंत्रण विभाग ने विशेष मुहिम चलाई है।

इसके तहत लगभग एक लाख रुपए की लागत से नए पिंजरे खरीदे गए हैं, जिनकी मदद से हर महीने औसतन 300 चूहे पकड़े जा रहे हैं। चूहों को मारने के लिए नागरिकों को मुफ्त में गोलियां भी वितरित की जा रही हैं। मनपा के स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में 58 नए पिंजरे खरीदे हैं, जबकि 60 पुराने पिंजरे भी इस्तेमाल में हैं।

इन पिंजरों की मदद से हर महीने करीब 300 से 350 जीवित चूहे पकड़े जा रहे हैं। शहर के पेठ इलाकों, बाजारों और घनी आबादी बाले क्षेत्रों से हर महीने नागरिकों की तरफ से 20 से 25 शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। शिकायत मिलने पर दो कर्मचारी मौके पर जाकर पिंजरे लगाते हैं और कुछ दिनों बाद पकड़े गए चूहों का निपटारा किया जाता है।

विषयुक्त खाद्य गोलियां भी तैयार

एक पिंजरे की कीमत करीब 1,800 रुपए है। ये पिंजरे मजबूत और टिकाऊ होने के कारण इन्हें प्राथमिकता दी जा रही है। इन्हें गलियों, होटल के इलाकों, बाजारों और नालों के पास लगाया जा रहा है। साथ ही चूहों की संख्या घटाने के लिए विष युक्त खाद्य गोलिया भी तैयार की गई हैं। एक किलो विष युक्त खाद्य से लगभग 50 गोलियां बनती हैं। पिछले वर्ष कमला नेहरू अस्पताल की पार्किंग में इस प्रयोग को सफलतापूर्वक लागू किया गया था। मनपा के गाडीखाना विभाग में हर महीने 7 से 10 हजार चूहा-नाशक गोलियां बनाई जाती हैं, जो नागरिकों को मुफ्त में दी जाती हैं।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच