पुणे मनपा (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

9 फरवरी को पुणे मनपा की पहली जनरल बॉडी मीटिंग, महापौर-उपमहापौर चुनाव के साथ स्थायी समिति गठन

Pune Municipal Corporation की नई सदन की पहली जनरल बॉडी मीटिंग 9 फरवरी को होगी, जिसमें महापौर-उपमहापौर और स्थायी समिति का गठन किया जाएगा।

अपूर्वा नायक

PMC First Mayor Meeting: पुणे महानगरपालिका के नवनिर्वाचित सदन की पहली जनरल बॉडी मीटिंग 9 फरवरी को आयोजित की जाएगी। यह बैठक प्रशासनिक और राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इसी दिन नए नेतृत्व और समितियों का गठन होगा।

बैठक के दौरान महापौर और उपमहापौर पदों के चुनाव होंगे। सदन में भारतीय जनता पार्टी के भारी बहुमत को देखते हुए महापौर पद के लिए मंजूषा नागपुरे और उपमहापौर पद के लिए परशुराम वाडेकर के नामों पर मुहर लगना लगभग तय माना जा रहा है।

स्थायी समिति के सदस्यों का चयन

जनरल बॉडी मीटिंग में स्थायी समिति के 16 सदस्यों का भी चयन किया जाएगा। दलीय स्थिति के अनुसार भाजपा के 12, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 3 और कांग्रेस का 1 सदस्य समिति में शामिल होगा। यह समिति मनपा के महत्वपूर्ण वित्तीय और प्रशासनिक फैसलों में अहम भूमिका निभाएगी।

13 फरवरी को पेश होगा 2026-27 का बजट

नई सदन के गठन के बाद 13 फरवरी को पुणे मनपा आयुक्त नवल किशोर राम वित्त वर्ष 2026-27 का बहुप्रतीक्षित बजट स्थायी समिति के समक्ष पेश करेंगे। शहर के विकास, बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई अहम प्रावधानों की घोषणा इस बजट में होने की उम्मीद है।

भाजपा को मिला स्पष्ट बहुमत

हाल ही में हुए मनपा चुनावों में भाजपा ने 119 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। इसी वजह से मनपा में सत्ता गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है और आगामी बैठकों को लेकर राजनीतिक हलचल भी बढ़ गई है। शहर के नागरिकों और राजनीतिक दलों की नजर अब पहली बैठक और बजट पर टिकी हुई है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: अमित शाह का सिलीगुड़ी दौरा, कांग्रेस की जाति जनगणना अभियान पर बैठक आज

सुप्रीम कोर्ट में खेल के अधिकार पर बड़ी सुनवाई, क्या बच्चों को मिलेगा खेलने का मौलिक अधिकार?

लखनऊ डबल मर्डर-सुसाइड केस में दिव्या की बहन ने किए बहुत बड़े खुलासे, मानस को लेकर क्या बताया?

PM मोदी ने सचिवों को दी नई कार्यशैली की सीख, डेटा, AI और समन्वय को बताया भविष्य की कुंजी

अखिलेश यादव का बड़ा सियासी दांव! इमरान मसूद के परिवार में सेंधमारी, दामाद शायान मसूद की SP में धमाकेदार एंट्री