जांच में पुलिस (सोर्स: नवभारत)
पुणे

पुणे मनपा को बम से उड़ाने की धमकी, जलसा बंगला और दिलजीत दोसांझ का कार्यक्रम भी निशाने पर!

PMC Bomb Threat News: पुणे महानगरपालिका मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला। दोपहर 3:11 बजे विस्फोट की चेतावनी के बाद इमारत खाली कराई गई। जलसा बंगले और दिलजीत के कार्यक्रम का भी जिक्र।

गोरक्ष पोफली

Highlights

  • पुणे महानगरपालिका के आधिकारिक ई-मेल पर दोपहर को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

  • एहतियात के तौर पर पुलिस ने मनपा की नई इमारत को तुरंत खाली करवाया।

  • इस धमकी भरे संदेश में जलसा बंगले और दिलजीत के कार्यक्रम का जिक्र था।

PMC Bomb Threat E-mail Ongoing Investigation: पुणे महानगरपालिका मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से गुरुवार को प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मनपा के आधिकारिक ई-मेल पर दोपहर 1.16 बजे धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। इसमें मनपा मुख्यालय और महापौर कार्यालय में दोपहर 3.11 बजे विस्फोट करने की चेतावनी दी गई थी।

एहतियात के तौर पर मनपा की नई इमारत में स्थित कार्यालयों को तत्काल खाली कराया गया। पुलिस, बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता और अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर की तलाशी ली।

ई-मेल में बम रखे होने का दावा

धमकी भरे ई-मेल में मनपा इमारत में बम रखे जाने का उल्लेख किया गया था। संदेश की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद अधिकारियों, कर्मचारियों और वहां मौजूद नागरिकों को इमारत से बाहर निकाला गया। सुरक्षा एजेंसियों ने इमारत के सभी कार्यालयों और आसपास के परिसर की बारीकी से जांच की।

जलसा बंगले और दिलजीत के कार्यक्रम का भी जिक्र

इस धमकी की व्याप्ति केवल पुणे तक सीमित नहीं होने की जानकारी भी सामने आई है। मुंबई के जुहू स्थित अभिनेता अमिताभ बच्चन के आवास 'जलसा' और प्रसिद्ध गायक दिलजीत दोसांझ के आगामी कार्यक्रम को भी निशाना बनाने की धमकी दिए जाने की बात सामने आई है। इससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।

सुरक्षा एजेंसियों ने खंगाला पूरा परिसर

पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मनपा मुख्यालय में संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की। अग्निशमन दल और श्वान दस्ते ने भी जांच में हिस्सा लिया। हालांकि, तलाशी के दौरान इमारत में कोई बम या अन्य संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बावजूद सुरक्षा के मद्देनजर जांच और एहतियाती कार्रवाई जारी रखी गई।

19 न्यायालयों को भी मिल चुके हैं धमकी भरे ई-मेल

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह राज्य के 19 न्यायालयों को भी इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल मिले थे। अब पुणे मनपा को धमकी मिलने से सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक संस्थानों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

इस मामले में शिवाजीनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ई-मेल के स्रोत, उसे भेजने वाले व्यक्ति और धमकी के पीछे के उद्देश्य का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल पुलिस की जांच और आधिकारिक निष्कर्षों का इंतजार है।

- नवभारत लाइव के लिए पुणे से समीर सय्यद की रिपोर्ट

EXCLUSIVE: बेटी शिवांगी की शादी में कितना दहेज दे रहे अनंत सिंह? होने वाले दामाद ऋषिकेश ने खुद किया खुलासा

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Noel Tata ने टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, बहराम वकील ने संभाली जिम्मेदारी

कुलगाम और किश्तवाड़ की घटनाओं पर बोले रक्षा विशेषज्ञ, कहा- पाकिस्तान को जल्द मिलेगा जवाब

सैम पित्रोदा ने की मोदी की तारीफ तो PM ने भी दिया जवाब, जानिए क्या कहा?