Indore Concert कैंसिल होने की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी, बोले-101 प्रतिशत आऊंगा, पहले खाऊंगा पोहा

Diljit Dosanjh Indore Concert: दिलजीत दोसांझ ने इंदौर कॉन्सर्ट कैंसिल होने की खबरों को गलत बताया है। सिंगर ने 15 नवंबर को शहर आने का भरोसा दिलाते हुए फैंस से इंदौरी पोहा खाने का वादा भी किया।
Diljit Dosanjh Indore Concert
दिलजीत दोसांझ (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • दिलजीत दोसांझ ने किया साफ, कैंसिल नहीं होगा इंदौर कॉन्सर्ट

  • शो से पहले इंदौर का फेमस पोहा खाने का किया वादा

  • बम की धमकी के बीच 4 गानों पर लगा बैन

Diljit Dosanjh Indore Concert Cancellation Rumours: भारत के मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने ऑरा टूर 2026 में बिजी है। इसी टूर के लिए दिलजीत दोसांझ का 15 नवंबर को इंदौर में कॉन्सर्ट आयोजित होने वाला है। हालांकि इस शो को लेकर अफवाहें उड़ रही थी कि दिलजीत का इंदौर कॉन्सर्ट कैंसिल हो सकता है।

दिलजीत दोसांझ ने इन खबरों को लेकर सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन शेयर किया है। दिलजीत दोसांझ ने अपने फैंस को जानकारी दी है कि ये सब झूठ है, उनका इंदौर कॉन्सर्ट कैंसिल नहीं हुआ है। साथ ही उन्होंने अपने इंदौरी फैंस से एक वादा भी किया है।

इंदौर कॉन्सर्ट को लेकर तोड़ी चुप्पी

सिंगर दिलजीत दोसांझ ने लाइव आकर इस बात को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को इंदौर में कॉन्सर्ट जरूर होगा। साथ ही उन्होंने फैंस को अपने इंदौर टूर का मजेदार प्लान भी बताया है। दिलजीत दोसांझ ने फैंस से वादा किया है कि वो शो परफॉर्म करने से पहले इंदौर का फेमस पोहा भी जरूर खाएंगे। दिलजीत ने कहा कि 15 तारीख को इंदौर आ रहे हैं, 101 प्रतिशत आ रहे हैं। सबसे पहले आकर पोहा खाएंगे फिर एनर्जी लेकर चक दे फट्टे।

मैं जरूर मिलूंगा

दिलजीत दोसांझ ने लाइव के दौरान अपने फैंस से गुजारिश की है कि वो इन फालतू की अफवाहों पर ध्यान ना दें। वो इंदौर कॉन्सर्ट के लिए पहले से ही एक्साइटेड थे और इसे करने से पीछे नहीं हटेंगे। साथ ही दिलजीत ने कहा कि कोई जो मर्जी बोले मैं 15 तारीख को जरूर मिलूंगा। आप बस मेरी बात पर विश्वास रखो।

Diljit Dosanjh Indore Concert
Maatrubhumi Trailer: 'मातृभूमि' के ट्रेलर का काउंटडाउन शुरू, सलमान खान ने पोस्ट के साथ किया रिलीज डेट का ऐलान

इंदौर कॉन्सर्ट में बम से उड़ाने की धमकी

आपको बता दें कि मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट में उन्हें बम से उड़ाने की भी धमकी मिली है। दिलजीत को मिली इन धमकियों के बाद से सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं। ईमेल के जरिए दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में बम की धमकी दी गई है।

इन गानों पर लगा बैन

सुरक्षा कारणों के अलावा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने इंदौर कॉन्सर्ट (C-21 मॉल/एस्टेट ग्राउंड) के आयोजकों को ऑर्डर जारी किए हैं कि दिलजीत इंदौर कॉन्सर्ट में बच्चों पर गलत असर डालने वाले 4 गानों को नहीं गाएंगे। इस लिस्ट में पटियाला पैग, 5 तारा ठेके, जेब विचों अफीम लभिया और जट्ट उत्थे फायर करदा जित्थे पाबंदी हथियार दी जैसे गाने नहीं गाएंगे।