पार्थ पवार सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

HC की सख्ती के बाद पार्थ की बढ़ी मुश्किलें, DG ने शुरू की गहन जांच, गिरफ्तारी का मंडराया खतरा

Bombay High Court: पुणे के 300 करोड़ रुपये मुंढवा जमीन सौदे में बॉम्बे हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद DGP सदानंद दाते ने सांसद पार्थ पवार और अमेडिया एंटरप्राइजेज की विस्तृत जांच के आदेश दिए।

रूपम सिंह

Pune Mundhwa Land Scam Parth Pawar: पुणे के 300 करोड़ रुपये के बहुचर्चित मुंढवा जमीन सौदे में एनसीपी के नेता और राज्यसभा सांसद पार्थ पवार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

बॉम्बे हाई कोर्ट की लगातार कड़ी टिप्पणियों के बाद महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सदानंद दाते ने मामले की 'अधिक पेशेवर और विस्तृत जांच' के आदेश दिए हैं। पुणे पुलिस आयुक्त को सभी नामजद।

आरोपियों के साथ अन्य संदिग्धों की भी व्यापक जांच करने और हर सप्ताह जांच की प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है। मामले में सबसे बड़ा सवाल पार्थ पवार की 99 प्रतिशत हिस्सेदारी को लेकर है। जिस अमेडिया एंटरप्राइजेज एलएलपी ने मुंढवा की 40 एकड़ जमीन खरीदी, उसमें पार्थ पवार की 99 प्रतिशत हिस्सेदारी है,

जबकि सह-आरोपी दिग्विजय पाटिल की हिस्सेदारी महज 1 प्रतिशत है। इसके बावजूद पुलिस की चार्जशीट में पाटिल को आरोपी बनाया गया, जबकि पार्थ पवार आरोपी नहीं हैं। इसी विरोधाभास पर हाई कोर्ट ने पुलिस और राज्य सरकार से सवाल किए।

HC ने पूछा, 99% वाले पार्थ लाभार्थी नहीं ?

1 अक्टूबर को न्यायमूर्ति माधव जे. जामदार ने सुनवाई के दौरान सवाल किया कि जांच अधिकारी के अनुसार 99 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाला व्यक्ति जिम्मेदार नहीं है, जबकि 1 प्रतिशत हिस्सेदारी वाले व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है। अदालत ने पूछा कि क्या 99 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले पार्थ पवार इस सौदे के लाभार्थी नहीं है?

मामला पुणे शहर के मुढवा की करीब 40 एकड़ महार वतन जमीन से जुड़ा है। एफआईआर के अनुसार यह जमीन भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के पास लीज पर थी और मई 2025 में आवश्यक सरकारी मंजूरी के बिना अमेडिया एंटरप्राइजेज को करीब 300 करोड़ रुपये में बेच दी गई। जमीन की कीमत करीब 1,800 करोड़ रुपये बताई गई है।

300 करोड़ में जमीन बेचने का आरोप

यह मामला पुणे के मुंढवा की करीब 40 एकड़ महार वतन जमीन से जुड़ा है। एफआईआर के अनुसार, जमीन भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के पास लीज पर थी। आरोप है कि मई 2025 में आवश्यक सरकारी मंजूरी के बिना इसे अमेडिया एंटरप्राइजेज को करीब 300 करोड़ रुपये में बेच दिया गया।

बताया गया है कि इस जमीन की अनुमानित कीमत करीब 1,800 करोड़ रुपये थी। अब डीजीपी के निर्देश के बाद पुलिस सभी संबंधित व्यक्तियों और संदिग्धों की भूमिका की विस्तृत जांच करेगी।

INDIA गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की हो रही मांग

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

बीजेपी के निशाने पर इंडिया ब्लॉक का मार्च, संबित पात्रा ने कहा- अराजकता फैला रही है कांग्रेस

इंडिया गठबंधन का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रण! इस्तीफे की मांग के साथ निर्वाचन सदन पर हल्ला-बोल

Weather Alert: दिल्ली से बिहार और यूपी तक बदलेगा मौसम, 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी की चेतावनी