सांगली के ईश्वरपुर में 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार

Sangli Crime Case: सांगली के ईश्वरपुर में 20 वर्षीय छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप की वारदात। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी शार्दुल पाटिल को गिरफ्तार किया।
Engineering student gang-raped in Sangli's Islampur
प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Sangli Woman Harsmant Case: सांगली जिले के ईश्वरपुर शहर में 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पहचान का फायदा उठाकर दो युवकों ने छात्रा को कामेरी रोड स्थित एक लॉज में बुलाया। आरोप है कि वहां दोनों ने उसके पेय में नशीला पदार्थ मिला दिया और उसके बेहोश होने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।

पहचान का फायदा उठाकर लॉज में बुलाया

पीड़िता मूल रूप से सातारा जिले की रहने वाली है और पढ़ाई के लिए ईश्वरपुर में रह रही है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी छात्रा के परिचित थे। आरोप है कि इसी पहचान का फायदा उठाकर उन्होंने छात्रा को बातचीत के बहाने अपने साथ लॉज में बुलाया।

पेय में नशीला पदार्थ मिलाने का आरोप

शिकायत के मुताबिक, लॉज पहुंचने के बाद आरोपियों ने छात्रा की जानकारी के बिना कोल्ड ड्रिंक में कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिला दिया। पेय पीने के बाद छात्रा को चक्कर आने लगे और वह अचेत हो गई। आरोप है कि इसी दौरान दोनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

घटना बताने पर जान से मारने की धमकी

पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपियों ने छात्रा को धमकाया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। हालांकि, छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस से संपर्क किया और सांगली जिले के ईश्वरपुर पुलिस थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी।

Engineering student gang-raped in Sangli's Islampur
Raigad Earthquake: रायगढ़ में फिर आया भूकंप, नानोशी गांव के पास 2.6 मैग्नीट्यूड का झटका

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

पीड़िता की शिकायत के आधार पर ईश्वरपुर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान शार्दुल विद्यापति पाटिल और प्रथम सचिन पाटिल के रूप में हुई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शार्दुल पाटिल को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, दूसरा आरोपी प्रथम पाटिल फरार बताया जा रहा है। पुलिस की अलग-अलग टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।

Engineering student gang-raped in Sangli's Islampur
दूसरी शादी का विरोध किया तो 20 साल की बेटी को उतारा मौत के घाट, मुंबई पुलिस ने आरोपी पिता किया गिरफ्तार

पुलिस जांच जारी

ईश्वरपुर पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। पुलिस घटनास्थल और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। साथ ही फरार आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com