पीएम नरेंद्र मोदी सोर्स: सोशल मीडिया
पुणे

2014 से पहले सिर्फ 5 शहरों में थी मेट्रो, पुणे पिंक लाइन के उद्घाटन समारोह से PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

PM Modi Speech: पीएम नरेंद्र मोदी ने पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले देश के सिर्फ 5 शहरों में मेट्रो थी।

आकाश मसने

Highlights

  • पीएम मोदी ने पुणे मेट्रो की नई लाइन का वर्चुअली लोकार्पण किया।

  • पुणे में हिंजवड़ी से शिवाजी नगर के बीच चलेंगी नई मेट्रो।

  • प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर सीधा हमला।

PM Modi Target Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पुणे मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वर्चुअली संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि त्योहारों की खुशियां तब और बढ़ जाती हैं, जब जीवन में कोई नई सुविधा जुड़ती है। आज पुणे के लोगों के लिए ऐसा ही एक सुखद अवसर है। मुझे बेहद खुशी है कि आज पुणे मेट्रो की एक और नई लाइन का लोकार्पण हुआ है, जिससे शहर की कनेक्टिविटी को एक नया आयाम मिलेगा।

आईटी हब को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

पीएम मोदी ने कहा कि 10 वर्ष पहले मुझे पुणे में पहले चरण के काम के शिलान्यास का अवसर मिला था। अब हिंजवड़ी से शिवाजी नगर के बीच मेट्रो शुरू होने से पुणे के एक बड़े आईटी हब को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। आज जिस नई लाइन पर काम शुरू हुआ है, उससे पुणे के पुराने और नए इलाकों के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। मैं पुणे और महाराष्ट्र के सभी लोगों को बधाई देता हूं। पुणे शहर हमेशा से ऐसे विचारों का केंद्र रहा है, जिनसे राष्ट्र और समाज को नई दिशा मिली है। आज पुणे विकसित भारत की नई उर्जा को भी दिशा दे रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि आईटी, ऑटोमोबाइल, फार्मा, स्टार्टअप्स, इनोवेशन से लेकर मैन्यूफैक्चरिंग तक पुणे देश के युवाओं के लिए सपनों और संकल्प का स्थान है। ऐसे में मजबूत होती यहां की मेट्रो कनेक्टिविटी पुणे शहर के विकास को नई गति देने जा रही है। पुणे मेट्रो का लोकार्पण और इसका विस्तार यह दिखाता है कि विकसित भारत के लिए हम कैसे शहरों का निर्माण कर रहे हैं।

...तो पुणे में मेट्रो को पहुंचने में कई दशक और लग जाते

इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस की पुरानी सरकारों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि साल 2014 तक देश में सिर्फ 5 शहरों में मेट्रो चल रही थी। अगर वही पुरानी सोच चलती, पुरानी सरकार रहती, पुरानी कार्य संस्कृति रहती तो पुणे में मेट्रो को पहुंचने में कई दशक और लग जाते।

12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का कायाकल्प

उन्होंने आगे कहा कि 2014 में जब देश ने एनडीए को सेवा का मौका दिया तो हम एक संकल्प लेकर चले। यह संकल्प था कि शहर में रहने वाले मिडिल क्लास की ईज ऑफ लीविंग, ईज ऑफ ट्रांसपोर्टेशन का नतीजा आज हम देख रहे हैं। बीते 12 वर्षों में देश में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का कायाकल्प हो चुका है।

हर रोज एक करोड़ यात्री मेट्रो से यात्रा करते हैं

पीएम ने बताया कि अब हर रोज मेट्रो में एक करोड़ से ज्यादा लोग यात्रा कर रहे हैं। आज भारतीय मेट्रो नेटवर्क दुनिया के टॉप 3 मेट्रो नेटवर्क में गिना जाता है। आज विकसित भारत बनाने के लिए देश के एक-एक नागरिक पूरी ताकत से जुटे हैं।

आज हर कोई बड़े आत्मविश्वास से कह रहा है कि 'वी विल डू इट।' यह भाव पूरे देश में है। बीते 12 वर्षों में देश की उर्जा, गांव की सड़कों, हाईवे, एक्सप्रेसवे, नई रेल लाइनों का बिजलीकरण, लंबी-लंबी टनल और ऊंचे-ऊंचे पुलों के निर्माण में अनेक विविध योजनाएं और नए-नए प्रकल्प साकार कर रही है।

पीएम ने बताया शहरों की पहचान का पहले और अब का फर्क

पुणे मेट्रो के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि पहले किसी शहर की पहचान उसके उद्योगों से होती थी या वहां के किसी प्रसिद्ध खान-पान या किसी प्रसिद्ध फल, फसल से होती थी। आज शहरों की पहचान के साथ दो और कसौटियां जुड़ गई हैं। पहला, कोई शहर कितना कॉम्पिटिटिव है और दूसरा, वहां ईज ऑफ लिविंग का क्या स्तर है? मेट्रो प्रोजेक्ट इन दोनों कसौटियों में किसी भी शहर को और बेहतर बनाता है।

पुणे मेट्राे गुड गवर्नेंस का उदाहरण

पीएम मोदी ने कहा कि पुणे मेट्रो का जितना विस्तार हो रहा है, उससे समय भी बच रहा है और यहां के लोगों को ज्यादा सुविधा भी मिल रही है। हम सभी को पता है कि जब शहर का समय बचता है तो प्रोडक्टिविटी बढ़ती है। जब शहर की प्रोडक्टिविटी बढ़ती है तो देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलती है और जब अर्थव्यवस्था बढ़ती है तो गरीब और मीडिल क्लास दोनों को उसका फायदा होता है। आज का यह दिन प्रो-पीपुल, प्रो-ऐक्टिव और गुड गवर्नेंस का भी उदाहरण है।

दिल्ली की जहरीली हवा के बीच DMRC का बड़ा ऐलान, अब मेट्रो लगाएगी 20 अतिरिक्त फेरे; राजधानी में GRAP-2 लागू

दुनिया के किन 10 देशों में हिंदुओं की आबादी सबसे ज्यादा? भारत दूसरे नंबर पर

BSF जवान पर हमले के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी, जगह-जगह रो रही छापेमारी

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद