PM मोदी ने किया पुणे मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन, बोले- IT हब को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी

Pune Metro Inauguration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणेवासियों को बड़ी सौगात देते हुए नई मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया। इससे हिंजवडी IT हब और शहर के पुराने-नए इलाकों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
PM Narendra Modi inaugurate Pune Metro
पुणे मेट्रो को हरी झंडी दिखाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • PM मोदी ने पुणे मेट्रो की पिंक लाइन का किया उद्घाटन

  • हिंजवडी से शिवाजीनगर के बीच मेट्रो सेवा शुरू

  • पुणे के प्रमुख IT हब को सीधी और आसान कनेक्टिविटी मिलेगी।

PM Narendra Modi Inaugurate Pune Metro: आगामी त्योहारों के मौसम से ठीक पहले पुणेवासियों के लिए एक बड़ी और खुशखबरी सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे मेट्रो के एक और महत्वपूर्ण चरण का उद्घाटन करते हुए शहर को एक नया इंफ्रास्ट्रक्चर तोहफा दिया है। इस नई मेट्रो लाइन के शुरू होने से पुणे के पुराने और नए इलाकों के बीच आवाजाही न केवल बेहद आसान हो जाएगी, बल्कि शहर के प्रसिद्ध IT हब हिंजवडी को भी सीधी और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी।

पीएम मोदी ने पुणे में मेट्रो परियोजना के पुराने दिनों को किया याद

उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे में मेट्रो परियोजना के पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि कुछ साल पहले मुझे पुणे में इस परियोजना के पहले चरण की आधारशिला रखने का अवसर मिला था। आज हिंजवडी और शिवाजीनगर के बीच मेट्रो सेवा शुरू होने से पुणे के एक प्रमुख IT हब को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। नई लाइन, जिसका काम आज शुरू हो गया है, पुणे के पुराने और नए इलाकों के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगी।

PM Narendra Modi inaugurate Pune Metro
PM मोदी ने की पुणे मेट्रो की पिंक लाइन की तारीफ, जानें रूट, लागत और इसकी 3 बड़ी खूबियां

पीएम मोदी ने दी दिवाली की शुभकामनाएं

अपने संबोधन की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों और विशेष रूप से पुणे के नागरिकों को दिवाली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जब हमारे जीवन में कोई नई सुविधा जुड़ती है, तो त्योहारों की खुशी और भी बढ़ जाती है। आज पुणे के लोगों के लिए बहुत खुशी का मौका है। मुझे बेहद खुशी है कि आज पुणे मेट्रो की एक और लाइन का उद्घाटन हो रहा है।

PM Narendra Modi inaugurate Pune Metro
दीया मिर्जा विवाद में बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, BMC को वीडियो फिर से अपलोड करने के निर्देश दिए

राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री रहे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पुणे मेट्रो परियोजना का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पुणे स्थित मंच पर महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार सहित अन्य मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहे।