

महाराष्ट्र में 16 पुलिस अफसरों की नई नियुक्तियां और ट्रांसफर हुआ।
ठाणे व कोंकण एसीबी के 3 पुलिस अधिकारियों का कार्यकाल 1 साल के लिए बढ़ाया गया।
मीना मखवाना को ठाणे ग्रामीण की अपर पुलिस अधीक्षक जिम्मेदारी मिली।
Maharashtra Police Transfer List: महाराष्ट्र गृह विभाग ने पुलिस विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और महाराष्ट्र पुलिस सेवा (RPS) के 16 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। 2 नवंबर 2026 को जारी किए गए शासन आदेश (GR) के अनुसार, पुलिस स्थापना बोर्ड क्रमांक 1 की सिफारिशों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। इस आदेश की सबसे खास बात ठाणे पुलिस बल के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को मिला एक साल का सेवा विस्तार है, जिसकी चर्चा पूरे विभाग में हो रही है।
महाराष्ट्र गृह विभाग द्वारा जारी सूची के मुताबिक, ठाणे शहर पुलिस क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त अमरसिंग जाधव और परिमंडल 5 के पुलिस उपायुक्त प्रशांत कदम को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया है। इसके अलावा कोंकण परिक्षेत्र के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज पाटील को भी उनके पद पर एक वर्ष का कार्यकाल विस्तार दिया गया है। इन अधिकारियों को अपने-अपने पदों पर एक और साल कार्य करने का अवसर मिला है।
इसी आदेश में ठाणे ग्रामीण के अपर पुलिस अधीक्षक अनमोल मित्तल का तबादला बीड जिले के अंबाजोगाई में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर किया गया है। वहीं, ठाणे शहर परिमंडल 1 की पुलिस उपायुक्त मीना मखवाना को अब ठाणे ग्रामीण का नया अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जयंत बजबळे की नियुक्ति ठाणे शहर में पुलिस उपायुक्त के रूप में की गई है।
इस सूची में महाराष्ट्र पुलिस विभाग के कुल 19 अधिकारियों के तबादले, नई पदस्थापना तथा कार्यकाल विस्तार किया गया है। इस फेरबदल के तहत कुल 15 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। साथ ही 3 वरिष्ठ अधिकारियों को उनके वर्तमान पदों पर ही 1 वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया है। वहीं, जयंत बजबले (पुलिस अधीक्षक, नागरिक अधिकार संरक्षण, ठाणे) को प्रतीक्षाधीन रखते हुए उनकी पदस्थापना में बदलाव किया गया है।