पुणे मेट्रो लाइन-3 सोर्स: सोशल मीडिया
पुणे

पुणेकरों के लिए खुशखबरी! मेट्रो लाइन-3 के दो नए स्टेशन आज से शुरू, अब बालेवाड़ी का सफर होगा सुपरफास्ट

Pune Metro Line 3: पुणे मेट्रो लाइन-3 के बालेवाड़ी हाई स्ट्रीट और बालेवाड़ी फाटा स्टेशन बुधवार से यात्रियों के लिए खुल गए हैं। CMRS की मंजूरी के बाद शुरू हुई सेवा से ट्रैफिक से राहत मिलेगी।

आकाश मसने

Highlights

  • पुणे मेट्रो लाइन-3 के दो नए स्टेशनों की शुरुआत

  • बालेवाड़ी हाई स्ट्रीट और बालेवाड़ी फाटा स्टेशन पर यात्री सेवा शुरू

  • CMRS से आवश्यक सुरक्षा प्रमाणपत्र मिलने के बाद इन स्टेशनों को खोला

Balewadi High Street And Balewadi Phata Metro Station Open: पुणे के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में आज एक और बड़ा अध्याय जुड़ गया है। शहरवासियों और खासकर बालेवाड़ी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पुणे मेट्रो लाइन-3 हिंजवडी से शिवाजीनगर रूट के दो महत्वपूर्ण स्टेशन बालेवाड़ी हाई स्ट्रीट और बालेवाड़ी फाटा आज यानी 25 नवंबर से आम यात्रियों की सेवा के लिए आधिकारिक रूप से खोल दिए गए हैं।

सुरक्षा मंजूरी के बाद शुरू हुआ परिचालन

मेट्रो प्रशासन ने इन दोनों नए स्टेशनों पर यात्री परिचालन शुरू करने का निर्णय मेट्रो रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CMRS) से आवश्यक और अनिवार्य सुरक्षा मंजूरी मिलने के तुरंत बाद लिया है। किसी भी नए मेट्रो कॉरिडोर या स्टेशन को आम जनता के लिए खोलने से पहले CMRS की हरी झंडी मिलना जरूरी होता है।

सुरक्षा मानकों पर पूरी तरह खरा उतरने के बाद बुधवार दोपहर 3:30 बजे से इन दोनों स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेनों का ठहराव और यात्रियों की आवाजाही शुरू कर दी गई।

अन्य स्टेशनों जैसा ही रहेगा समय

पुणे मेट्रो प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बालेवाड़ी हाई स्ट्रीट और बालेवाड़ी फाटा स्टेशनों के परिचालन का समय पुणे मेट्रो के अन्य मौजूदा चालू स्टेशनों के अनुरूप ही रहेगा। इससे रोजाना ऑफिस, कॉलेज या व्यापार के सिलसिले में सफर करने वाले यात्रियों को समय को लेकर किसी तरह के भ्रम का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात, बढ़ेगी यात्रियों की संख्या

बालेवाड़ी हाई स्ट्रीट पुणे का एक प्रमुख कमर्शियल, आईटी और लाइफस्टाइल हब है, जहां रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। अब तक इस इलाके के लोगों को मेट्रो पकड़ने के लिए दूर के स्टेशनों या सड़क मार्ग के भारी ट्रैफिक पर निर्भर रहना पड़ता था। इन दो नए स्टेशनों के खुलने से स्थानीय निवासियों और कॉर्पोरेट कर्मचारियों को सार्वजनिक परिवहन का एक बेहद तेज, सुरक्षित और किफायती विकल्प मिल गया है।

पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो लाइन 3 का उदघाटन

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 नवंबर को पुणे मेट्रो की पिंक लाइन का उद्घाटन किया था। मान-हिंजवड़ी आईटी पार्क को शिवाजीनगर से जोड़ने वाली पुणे मेट्रो लाइन 3 को यात्रियों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

पुणे मेट्रो लाइन 3 से रोज 50,000 यात्री कर रहे सफर

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 11 नवंबर 2026 से इस रूट पर रोजाना औसतन 50,000 यात्री सफर कर रहे हैं। यात्रियों की यह बढ़ती संख्या दर्शाती है कि शहरवासी अब निजी वाहनों की जगह तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक मेट्रो यात्रा को प्राथमिकता दे रहे हैं।

मेट्रो अधिकारियों का मानना है कि जैसे-जैसे पुणे मेट्रो लाइन-3 पर चालू स्टेशनों की संख्या बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस रूट पर दैनिक यात्रियों (राइडरशिप) की संख्या में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा।

इस नेटवर्क विस्तार से न केवल बालेवाड़ी इलाके के नागरिकों को सीधा फायदा होगा, बल्कि पुणे शहर के विभिन्न हिस्सों से बालेवाड़ी आने-जाने वाले लोगों का सफर भी बेहद आसान और समय बचाने वाला साबित होगा।

मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, भारत में बनेंगे क्रेन-बुलडोजर; असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट

Anant Singh Daughter Wedding Live: अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ देखने बिजली के टावर पर चढ़े लोग

दाऊद इब्राहिम के ठिकाने मुसाफिरखाना में नमाज पर भी रोक, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- कोई अंदर न जाए

UP Chunav 2027: योगी बोले- CM फेस कौन है, सब जानते हैं; केशव मौर्य ने कहा- विधायक दल करेगा फैसला

वैभव सूर्यवंशी का आने वाला समय वैभव से भरपूर: फैन्स ने की जमकर तारीफ, नेताओं ने दी शाबाशी; लिखे ढेरों पोस्ट