पुणे मेट्रो (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

Maharashtra News: पुणे मेट्रो में अब ऑनलाइन मिलेगा खोया सामान, नई सुविधा शुरू

Pune Metro Launches Lost And Found Service: पुणे मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन ‘लॉस्ट एंड फाउंड’ सेवा शुरू की है। अब मेट्रो में छूटा सामान वेबसाइट पर देखा और वापस पाया जा सकेगा।

अपूर्वा नायक

Pune Metro News In Hindi: पुणे महामेट्रो ने यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन 'लॉस्ट एंड फाउंड' सुविधा शुरू की है। अब मेट्रो यात्रा के दौरान यदि कोई वस्तु स्टेशन या मेट्रो के भीतर छूट जाती है, तो उसे ऑनलाइन देखा जा सकेगा।

यह सुविधा पुणे मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट पर 'पैसेंजर इंफॉर्मेशन' अनुभाग के तहत उपलब्ध कराई गई है। महामेट्रो प्रशासन द्वारा सभी मेट्रो स्टेशनों पर मिली लावारिस वस्तुओं की जानकारी ऑनलाइन सार्वजनिक की गई है। इन वस्तुओं में बैग, नकद पैसे, पर्स, दुपट्टा, पहचान पत्र और अन्य कई चीजें शामिल हैं।

आंकड़ों के अनुसार यात्रियों द्वारा बैग भूलने की घटनाएं सबसे अधिक सामने आ रही हैं। जिन यात्रियों का सामान खो गया है, वे महामेट्रो की वेबसाइट पर जाकर संबंधित वस्तु को जानकारी देख सकते हैं। यदि उनकी वस्तु वहां सूचीबद्ध है, तो उन्हें एक महीने के भीतर उस स्टेशन से संपर्क करना होगा जहां वह वस्तु रखी गई है।

'लॉस्ट एंड फाउंड' सेक्शन

मेट्रो में कोई भी सामान गुम होने पर यात्रियों को तुरंत नजदीकी स्टेशन के 'स्टेशन कंट्रोलर', टिकट काउंटर या सुरक्षा गार्ड को सूचित करना चाहिए, इस्स्के अलावा, यात्री हेल्पलाइन नंबर 1800 270 5501 पर कॉल कर सकते हैं। साथ ही, वेबसाइट पर मौजूद 'लॉस्ट एंड फाउंड' सेक्शन में जाकर या क्यूआर कोड स्कैन करके भी शिकायत दर्ज करने की सुविधा दी गई है।

यदि कोई सामान यात्रियों की सुविधा के लिए यह ऑनलाइन सेवा शुरू की गई मान छूट जाता है, तो यात्री ऑनलाइन जांच करें और संबंधित विभाग से संपर्क कर अपनी वस्तु वापस प्राप्त करें।

चंद्रशेखर तांबवेकर, जनसंपर्क अधिकारी, महामेट्रो पुणे

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में