पुणे ड्रग्स (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

किराना दुकानों की आड़ में ड्रग्स कारोबार, पिंपरी-चिंचवड़ में 64 वर्षीय महिला भी पकड़ी गई

Pune Police ने राजस्थान से मेफेड्रोन सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं पिंपरी-चिंचवड़ में 64 वर्षीय महिला भी ड्रग्स की डिलीवरी देते पकड़ी गई।

अपूर्वा नायक

Pune Mephedrone Drug Racket: पुणे पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया है कि यह गिरोह राजस्थान से प्रतिबंधित ड्रग्स ‘मेफेड्रोन’ (एमडी) की तस्करी कर शहर में सप्लाई करता था। पुलिस के अनुसार, गिरोह का संचालन संगठित तरीके से किया जा रहा था और शहर के कई इलाकों में इसकी पहुंच थी।

मामले का मुख्य सरगना रामकरण जाट (36) बताया जा रहा है, जो पुणे के वाघोली, कोंढवा, चंदन नगर और वडगांव शेरी क्षेत्रों में चार किराना दुकानें चलाता था। पुलिस का कहना है कि दुकानों की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। आरोपी स्थानीय राजनीति में भी सक्रिय था और अपने गांव कपूरिया में सरपंच बनने की इच्छा रखता था।

नेटवर्क की गहन जांच जारी

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह का नेटवर्क किन-किन राज्यों तक फैला हुआ है और शहर में किन लोगों तक ड्रग्स पहुंचाई जा रही थी। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर सप्लाई चेन और वित्तीय लेनदेन की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में और गिरफ्तारियां संभव हैं।

सटीक सूचना पर बिछाया गया जाल

इसी क्रम में पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के एक और मामले का खुलासा किया है। सांगवी पुलिस को सूचना मिली थी कि मुंबई के जुहू तारा रोड क्षेत्र की रहने वाली 64 वर्षीय महिला ड्रग्स की डिलीवरी देने आने वाली है।

काशीद पार्क से हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने पिपले गुरख के काशीद पार्क इलाके में जाल बिछाकर महिला को भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि वह किस गिरोह से जुड़ी है और ड्रग्स किसे सौंपे जाने थे।

दोनों मामलों ने शहर में सक्रिय नशे के नेटवर्क की गंभीरता को उजागर किया है। पुलिस का कहना है कि ड्रग्स कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी