महिला ने अपने ही बच्चों पर हमला किया (सोर्सः सोशल मीडिया) 
पुणे

Pune में सनसनीखेज हत्याकांड, पति ने 19 वर्षीय पत्नी की चाकू मारकर हत्या

Maharashtra News: पुणे के लोणीकंद थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पति ने बदले की भावना में अपनी 19 वर्षीय पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी।

अपूर्वा नायक

Pune News In Hindi: लोणीकंद पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाडेबोल्हाई इलाके में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी 19 वर्षीय पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है।

मृतका की पहचान नम्रता शैलेंद्र व्हटकर के रूप में हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति शैलेंद्र प्रकाश व्हटकर (30) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

दो साल पहले हुई थी शादी

पुलिस जांच में सामने आया है कि नम्रता और शैलेंद्र की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। शुरुआती दिनों के बाद दोनों के बीच वैचारिक मतभेद बढ़ने लगे, जिसके चलते नम्रता ने पति का घर छोड़ दिया था।

लिव-इन रिलेशनशिप बना विवाद की जड़

पिछले दो महीनों से नम्रता अपने परिचित शाहरुख पठान (23) के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इस बात से शैलेंद्र बेहद नाराज था और उसने बदला लेने की ठान ली थी।

गहने लौटाने के बहाने बुलाया

पुलिस के अनुसार, शैलेंद्र ने नम्रता को उसके गहने वापस करने का बहाना बनाकर 22 जनवरी की रात वाडेबोल्हाई फाटा पर बुलाया। नम्रता के वहां पहुंचते ही दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठी।

हत्या के बाद फरार, फिर गिरफ्तारी

आरोप है कि इसी दौरान शैलेंद्र ने चाकू से नम्रता पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे कुछ ही समय में पकड़ लिया।

पुलिस जांच जारी

लोणीकंद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना में किसी और की भूमिका तो नहीं थी। इस घटना ने एक बार फिर पारिवारिक विवाद और रिश्तों में बढ़ती हिंसा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर सिंबल, चुनाव आयोग ने ऋतब्रत गुट को दिया लिफाफा

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें