पुणे आग (सौजन्य-एएनआई) 
पुणे

पुणे की लाइब्रेरी में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर पाया काबू, जलकर खाक हुआ सामान

पुणे के नवी पेठ इलाके में एक लाइब्रेरी में आग लग गई। मौके पर दमकल गाड़ियां मौजूद हैं। पेठ इलाके में स्थित इस लाइब्रेरी में सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका है, दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है और किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आयी है।

प्रिया जैस

पुणे: पुणे के नवी पेठ इलाके में एक लाइब्रेरी में आग लग गई। मौके पर दमकल गाड़ियां मौजूद हैं। पेठ इलाके में स्थित इस लाइब्रेरी में सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका है। गरीमत की बात ये रही कि जिस समय लाइब्रेरी में आग लगी सुबह 6.30 बजे उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। दमकल कर्मियों ने समय पर पहुंचकर आग को काबू में किया।

पुणे की इस लाइब्रेरी में लगी ये आग इतनी भीषण थी कि लाइब्रेरी के अंदर का सारा सामान किताबें और फर्नीचर जलकर राख हो गया और कुछ नहीं बचा। आग पर काबू पाने के लिए 4 फायर ब्रिगेड और पानी के टैंकरों की मदद लेनी पड़ी। ये आग कैसे लगी इसकी सही जानकारी फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि कल ही लाइब्रेरी में पेस्ट कंट्रोल कराया गया था।

दमकल विभाग के अधिकारी ने दी जानकारी

पुणे सिटी फायर डिपार्टमेंट के फायर ऑफिसर राजेश जगताप ने आग और घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी।

ऑफिसर राजेश जगताप ने बताया

पुणे सिटी फायर डिपार्टमेंट के फायर ऑफिसर राजेश जगताप ने बताया, "लाइब्रेरी में सुबह 6:30 बजे आग लग गई। हमने 4 फायर ब्रिगेड और 2 पानी के टैंकरों की मदद से आग बुझाई। कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है। आग बुझा दी गई है। लाइब्रेरी में फर्नीचर, कंप्यूटर और किताबें समेत सब कुछ नष्ट हो गया है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। हमें बस इतना पता है कि कल रात पेस्ट कंट्रोल किया गया था..."

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी