तलाक (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Divorce: पुणे में शादी के 24 घंटे में टूटा रिश्ता, डॉक्टर दंपति ने लिया तलाक

Divorce within 24 hours marriage: पुणे में एक डॉक्टर दंपति ने शादी के महज 24 घंटे के भीतर आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया, जिससे आधुनिक शादियों और रिश्तों पर नई बहस छिड़ गई है।

अपूर्वा नायक

Unique Divorce Case In Pune: शहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक डॉक्टर दंपति ने शादी के महज 24 घंटे के भीतर ही अलग होने का फैसला कर लिया। विवाह के तुरंत बाद दोनों के बीच गंभीर मतभेद सामने आए।

जो इतनी जल्दी बढ़ गए कि दंपति ने आपसी सहमति से तलाक लेने का निर्णय कर लिया। इस घटना ने न सिर्फ उनके परिवारों, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को भी चौंका दिया है।

जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों की शादी पूरे रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई थी, लेकिन विवाह के कुछ ही घंटों बाद पति-पत्नी के बीच किसी मुद्दे को लेकर तीखी बहस हुई। यह विवाद इतना गंभीर हो गया कि रिश्ते को आगे बढ़ाने की कोई संभावना नहीं दिखी। दोनों ने बातचीत और समझौते की कोशिश की, लेकिन मतभेद दूर नहीं हो सके।

इसके बाद दोनों पक्षों ने कानूनी सलाह ली और आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं भी जल्द ही पूरी कर ली गई, राहत की बात यह रही कि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और किसी भी तरह का सार्वजनिक विवाद या आरोप प्रत्यारोप सामने नहीं आया।

समर्थन-विरोध में आए लोग

यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जहां लोग आधुनिक शादियों में बढ़ते तनाव, अपेक्षाओं और जल्दबाजी को लेकर चर्चा करने लगे। कई लोगों ने सवाल उठाया कि क्या आज के दौर में शादी से पहले एक-दूसरे को समझने के लिए पर्याप्त समय दिया जा रहा है या नहीं। वहीं कुछ लोग इसे व्यक्तिगत निर्णय बताते हुए निजता का सम्मान करने की बात कर रहे हैं।

दबाव, अपेक्षाओं और सोच का अंतर

मनोवैज्ञानिकों और सामाजिक विशेषज्ञों का मानना है कि आज के समय में करियर का दबाव, पारिवारिक अपेक्षाएं और व्यक्तिगत सोच में अंतर रिश्तों पर अतिरिक्त बोझ डालते हैं।

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत