Pune Roadshow Fire:पुणे के भोसरी इलाके (सोर्सः सोशल मीडिया) 
पुणे

बड़ी खबर: पुणे में देवेंद्र फडणवीस के रोड शो के स्वागत में पटाखों से बिल्डिंग में आग, मोबाइल टावर जला

Pune Roadshow Fire: पुणे के भोसरी इलाके में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के रोड शो के दौरान स्वागत में फोड़े गए पटाखों से एक बिल्डिंग में आग लग गई, जिसमें मोबाइल टावर जल गया।

आंचल लोखंडे

Bhosari Fire Incident: राज्य में आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर प्रचार चरम पर है और सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के बड़े नेता अलग-अलग शहरों में जनसभाएं और रोड शो कर रहे हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नासिक में गोदावरी नदी के किनारे सभा करने के बाद रोड शो के लिए पुणे पहुंचे। इसी दौरान पुणे के भोसरी इलाके में उनके स्वागत में फोड़े गए पटाखों से एक इमारत में आग लग गई।

घटना उस समय हुई जब भोसरी में मुख्यमंत्री का रोड शो चल रहा था। स्वागत के दौरान पटाखे फोड़ने से चिंगारी पास की एक बिल्डिंग तक पहुंच गई, जिससे अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।

मोबाइल टावर पूरी तरह जलकर खाक

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग की चपेट में आकर बिल्डिंग पर लगा मोबाइल टावर पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जिससे संपत्ति का नुकसान हुआ है।

सुरक्षा इंतजामों को लेकर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

इस बीच, रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस पर नाराज होते हुए भी नजर आए। सुरक्षा कारणों से पुलिस द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगाई गई रस्सियों को हटाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने मौके पर ही दिए। इसके बाद पुलिस ने तुरंत व्यवस्था में बदलाव किया। घटना के बाद प्रशासन ने पटाखों के उपयोग और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

BRICS Summit 2026: मायावती ने की नई दिल्ली घोषणापत्र की तारीफ, कहा- कूटनीति के मोर्चे पर भारत को मिली कामयाबी

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली से चीन के लिए रवाना शी जिनपिंग; ब्रिक्स नेताओं के साथ की अहम बैठक

Nandigram Bypoll 2026: क्या नंदीग्राम से फिर चुनाव लड़ेंगी ममता? TMC के नाम और सिंबल पर छिड़ी जंग

अमेरिकी खुफिया एजेंसी की फाइल में नया खुलासा, 9/11 से पहले लादेन के टारगेट पर था भारत

BRICS Summit 2026: फैमिली फोटो के बाद PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश, रोजगार से लेकर आपदा प्रबंधन पर की बात