डिजिटल धोखाधड़ी सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

पुणे साइबर पुलिस की सफलता: फर्जी कॉल कर करोड़ों उड़ाने वाली गैंग के 5 शातिर गिरफ्तार

Axis Bank Fraud Lien Debit Freeze Pune Cyber Cell: पुणे में कंपनी के मालिक की पहचान बताकर अकाउंट मैनेजर से ₹1.95 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

वेदांत जोशी

Pune Cyber Crime Fake Owner Call 1 Crore Fraud: पुणे साइबर पुलिस ने एक हाई-टेक साइबर ठगी का पर्दाफाश करते हुए अंतरराष्ट्रीय तार जुड़े एक शातिर गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों ने एक कंपनी के मालिक की फर्जी पहचान बताकर अकाउंट मैनेजर को झांसे में लिया और 1.95 करोड़ रुपये की मोटी रकम ट्रांसफर करवा ली।

मालिक बनकर अकाउंट मैनेजर से की करोड़ों की ठगी

साइबर पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने खुद को कंपनी का मालिक बताकर उसके अकाउंट मैनेजर से संपर्क साधा और तत्काल वित्तीय लेनदेन का झांसा देकर 1.95 करोड़ रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए।

मामला दर्ज होने के तुरंत बाद साइबर पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी जांच और बैंक खातों के विश्लेषण के आधार पर छापेमारी कर 5 मुख्य आरोपियों को धर दबोचा।

चीन से जुड़े साइबर गिरोह के तार

मामले की जांच के दौरान पुणे पुलिस को एक बेहद चौंकाने वाली जानकारी मिली। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक आरोपी का सीधा कनेक्शन चीन से सामने आया है। पुलिस इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि क्या धोखाधड़ी की गई रकम को क्रिप्टो करेंसी या गैर-कानूनी रास्तों से देश के बाहर भेजा जा रहा था।

₹50.26 लाख वापस दिलाने की कार्रवाई शुरू

घटना के तुरंत बाद हरकत में आई साइबर पुलिस टीम ने त्वरित कदम उठाते हुए संबंधित बैंकों को तत्काल आधिकारिक ई-मेल भेजे। इसके चलते ठगी की गई राशि में से 47.51 लाख रुपये की राशि को विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज कर दिया गया है।

इसके अलावा, 2.75 लाख रुपये की राशि पीड़ित को वापस दिलाने के लिए औपचारिक प्रस्ताव भी भेजा गया है। इस तरह कुल 50.26 लाख रुपये की राशि रिकवर कराने और पीड़ित को वापस सौंपने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

राज ठाकरे की रैलियों में भीड़, फिर क्यों नहीं मिलते वोट? MNS चीफ ने चुनाव आयोग और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

TMC सिंबल फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब, कहा- जल्दी निपटाओ मामला

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान