पुणे विस्फोट मामला: आरोपी को दी अदालत ने जमानत (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
पुणे

पुणे विस्फोट मामला: अदालत ने दी आरोपी को जमानत, मुकदमे में देरी का दिया हवाला

Pune Blast Case: मुंबई उच्च न्यायालय ने 2012 के पुणे विस्फोट मामले में एक आरोपी को लंबे समय से जेल में बंद होने और मुकदमे में देरी का हवाला देते हुए जमानत दे दी।

आंचल लोखंडे

Mumbai News: मुंबई उच्च न्यायालय ने 2012 के पुणे विस्फोट मामले में एक आरोपी को लंबे समय से जेल में बंद होने और मुकदमे में देरी का हवाला देते हुए जमानत दे दी। न्यायमूर्ति ए. एस. गडकरी और न्यायमूर्ति राजेश पाटिल की पीठ ने मंगलवार को पारित आदेश में कहा कि आवेदक फारूक बागवान 12 साल से अधिक समय से जेल में है और निकट भविष्य में मुकदमा पूरा होने की संभावना बहुत कम है। उच्च न्यायालय ने कहा कि 170 गवाहों में से वर्तमान में केवल 27 की ही निचली अदालत में गवाही दर्ज हुई है।

इसके अलावा, वर्तमान अपराध के अलावा बागवान का कोई अन्य आपराधिक इतिहास नहीं है। अदालत ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि निकट भविष्य में मुकदमे के समाप्त होने की संभावना बहुत कम है। अब तक कानून का यह निर्धारित सिद्धांत है कि किसी भी आरोपी को जल्द मुकदमे की प्रक्रिया पूरी होने का अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत एक मौलिक अधिकार है।'' पीठ ने बागवान को एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी।

अगस्त 2012 को हुए थे पांच विस्फोट

पुणे के व्यस्त जंगली महाराज रोड पर एक अगस्त 2012 को पांच विस्फोट हुए, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था। इन विस्फोट का प्रभाव कम था। राज्य आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने दिसंबर 2012 में बागवान को मामले में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया था। अभियोजन पक्ष का कहना है कि ये विस्फोट इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकवादी कतील सिद्दीकी की मौत का बदला लेने के लिए किए गए थे, जिसकी जून 2012 में पुणे की यरवदा जेल में हत्या कर दी गई थी।

कुल 9 लोगों को गिरफ्तार

एटीएस ने विस्फोटों में कथित भूमिका के लिए कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया। एटीएस ने आरोप लगाया कि बागवान ने सह-आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन के लिए सिम कार्ड खरीदने के मकसद से अपने कंप्यूटर पर जाली दस्तावेज तैयार किए थे और साजिश उसकी दुकान परिसर में रची गई थी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Tamil Nadu Gold Ring Scheme: नवजातों को 1gm सोने की अंगूठी, लेकिन मदुरै से ही शुरुआत क्यों? जानिए मामा कनेक्शन

आसमान की तरफ खिंचता दिखा नदी का पानी! समस्तीपुर में बना दुर्लभ जल बवंडर, देखें वायरल Video और जानें साइंस

IMD Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का खतरा, अंडमान में ऑरेंज अलर्ट, चार धाम यात्रा रुकी

राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपी BJP की बड़ी बैठक, 8 सीटों पर नाम तय करने की कवायद तेज, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग

LPU Protest: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रातभर बवाल! पुलिस से झड़प के बाद 10 दिनों के लिए बंद हुआ कैंपस