'तू सिंधी है...', जाति पूछी और कर दिया जानलेवा हमला, खामला में समुद्रे गैंग का आतंक

Crime News: नागपुर के खामला क्षेत्र में बिना किसी कारण समुद्रे गैंग अपना आतंक फैलाने की कोशिश कर रहा है। खामला में समुद्रे गैंग ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर उसे जख्मी कर दिया।
Crime News: नागपुर के खामला क्षेत्र में बिना किसी कारण समुद्रे गैंग अपना आतंक फैलाने की कोशिश कर रहा है। खामला में समुद्रे गैंग ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर उसे जख्मी कर दिया।
नागपुर न्यूज
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Crime: नागपुर के खामला परिसर में गप्पू समुद्रे और उसकी गैंग ने आतंक मचा रखा है। गणेश विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बाद आरोपियों ने बेवजह दोपहिया वाहन पर सवार युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। उसकी जाति पूछने के बाद आरोपियों ने सीधे मारपीट शुरू कर दी, जबकि आरोपियों का जख्मी युवक से कोई लेना-देना नहीं था।

जख्मी युवक सिंधी कॉलोनी, खामला निवासी अजय लधाराम पंजवानी (37) बताया गया। उसकी हालत चिंताजनक है। पुलिस ने अजय की मां ममता की शिकायत पर शिवनगर, खामला निवासी संदीप उर्फ गप्पू समुद्रे, रोहित परते, सागर समुद्रे, राहुल समुद्रे और भरत कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रविवार की रात 11.30 बजे के दौरान अजय अपने दोपहिया वाहन पर राणा प्रतापनगर की ओर जा रहा था।

बुरी तरह जख्मी कर आरोपी फरार

लालवानी कैंप के पास उपरोक्त आरोपी पहले से ही तलवार, रॉड, बेसबॉल स्टिक, लाठी और पत्थर लेकर उत्पात मचा रहे थे। आरोपियों ने अजय का रास्ता रोका और नाम-पता पूछने लगे। अजय ने उन्हें अपनी जानकारी दी तो आरोपियों ने पूछा कि तू सिंधी है। जैसे ही अजय ने हामी भरी, आरोपियों ने उसे घेरकर पीटना शुरू कर दिया। उसे बुरी तरह जख्मी करके फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और परिसर के नागरिक वहां पहुंचे। अजय को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। अजय की हालत बयान देने योग्य नहीं है, इसीलिए मां ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं की है।

पुलिस का कहना है कि घटना की सच्चाई का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पहले अजय का बयान दर्ज किया जाएगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। इस घटना के कुछ देर पहले ही खामला में 2 गुटों के बीच विवाद हुआ था। समुद्रे गैंग के हमले में मनीष तोतवानी नामक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हुआ था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com