अजित पवार-शरद पवार (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
पुणे

अजित को अकेला नहीं छोड़ेंगे पवार! पुणे में साथ लड़ने की तैयारी, NCP नेताओं ने शाह से की ये गुजारिश

Maharashtra Politics: पुणे–पिंपरी में BJP की फ्रेंडली फाइट से अजित पवार के सामने संकट खड़ा हो गया है। शरद पवार चाचा–भतीजे के साथ मिलकर BJP को रोकने की रणनीति बना रही है।

प्रिया जैस

Maharashtra Local Body Elections: महायुति में रहते हुए भी डिप्टी सीएम अजित पवार के लिए बीजेपी ने मुश्किलें खड़ी कर दी है। एक ओर जहां मुंबई में बीजेपी ने पूर्व मंत्री नवाब मलिक का हवाला देकर अजित की राकां से किनारा कर लिया है। वहीं पुणे में भी बीजेपी ने फ्रेंडली फाइट की बात कह कर अजित की सिरदर्द को बढ़ा दिया है।

हालांकि सूत्रों से खबर मिली है कि ऐसे संकट में अजित के चाचा शरद पवार ने अपने भतीजे को अकेला न छोड़ने का मन बनाया है। शरद पवार अपने भतीजे के साथ मिल कर मुंबई और पुणे की महानगरपालिका में मिल कर चुनाव लड़ने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। बड़े पवार का मानना है कि अगर वे भी अजित की पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं तो इसका परोक्ष रूप से बीजेपी को फायदा मिल सकता है।

ठाकरे ब्रदर्स लड़ेंगे साथ

ऐसे में जिस तरह मुंबई में उद्धव ठाकरे ने बीजेपी का मुकाबला करने के लिए अपने चचेरे भाई राज ठाकरे के साथ हाथ मिलाने का फैसला किया है। उसी तर्ज पर अब पवार चाचा भतीजे भी गुपचुप तरीके से हाथ मिलाने की तैयारी कर रहे हैं। ताकि वे पुणे व पिंपरी चिंचवड में बीजेपी की घुसपैठ को रोक सके।

बीजेपी ने असली रंग दिखाना शुरू कर दिया: रोहित

शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने कहा कि अब बीजेपी ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। खुद मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि बीजेपी पुणे और पिपरी चिंचवड में अलायंस में चुनाव नहीं लड़ेंगे। यह साफ दर्शाता है कि बीजेपी अपने मतलब के हिसाब से सहयोगी दलों का इस्तेमाल करती है। इसी तरह का व्यवहार बीजेपी ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी के साथ किया है। शरद पवार गुट के विधायक ने आगे कहा कि बीजेपी एक-एक करके अजित पवार के विधायक को तौड़ रही है। यह साफ दर्शाता है कि एक दिन बीजेपी अपनी सहयोगी दलों को निगल जाएगी।

फ्रेंडली फाइट होगी

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को पुणे दौरे पर कहा कि बीजेपी व अजित पवार की राकां पुणे और पिंपरी चिंचवड़ में एक-दूसरे के खिलाफ लड़ेंगी। उनके मुताबिक यहां पॉलिटिक्स इतनी ज्यादा है कि अगर हम साथ लड़ेंगे तो अपोजिशन को फायदा होगा। इसलिए, दोनों पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ लड़ेंगी और यह एक तरह से फ्रेंडली फाइट होगी। लेकिन अजित की राकां को यह प्लान रास नहीं आ रहा है।

महाराष्ट्र में हमें भी साथ में रखो, शाह से गुजारिश

  • महाराष्ट्र में बीजेपी के कड़े रुख को देखते हुए अजित पवार की पार्टी के कद्दावर नेता प्रफुल पटेल व सांसद सुनील तटकरे ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात की।
  • सूत्रों के मुताबिक राकां नेताओं ने शाह से गुजारिश करते हुए कहा है कि महाराष्ट्र के महानगरपालिका चुनाव में राकां को बीजेपी साथ गठबंधन में साथ रखने की अपील की है।
  • इसके बाद शाह ने महाराष्ट्र के शीर्ष बीजेपी नेताओं को फोन कर इस बारे में विचार करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन यह मामला इतना आसान नहीं दिख रहा है।

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

DUSU Election Result 2026 LIVE: ABVP को बड़ा झटका! DUSU रिजल्ट में विजय मीणा आगे, यश डबास पीछे; हर अपडेट यहां

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात

PM नरेंद्र मोदी ने 51,000 से ज्यादा युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- FTA से खुल रहे करियर के नए अवसर

तीन कंपनियों में सेंधमारी की Google Gemini, टेस्ट के दौरान चौकाने वाले दावे