प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

पुणे में किरायेदार की जानकारी न देने वाले 186 मकान मालिकों पर एफआईआर दर्ज, पुलिस का सख्त अभियान जारी

Pune Police Action: पुणे में किरायेदार की जानकारी पुलिस को न देने वाले 186 मकान मालिकों पर मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने लापरवाही बरतने पर पासपोर्ट और सत्यापन में दिक्कत की चेतावनी दी।

रूपम सिंह

Pune Police Action House Owners Tenant Verification: मकान किराए पर देते समय किरायेदार की जानकारी पुलिस के पास दर्ज कराने में लापरवाही बरतने वाले मकान मालिकों के खिलाफ पुणे पुलिस ने अब सीधे मामले दर्ज करना शुरू कर दिया है।

पुलिस की विशेष शाखा की ओर से चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत अब तक 186 मकान मालिकों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा चुके हैं। ऐसे में मकान या दुकान किराए पर देते समय मकान मालिकों को सावधानी बरतनी होगी।

पुणे पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। शहर में शिक्षा, नौकरी और व्यवसाय के लिए राज्य के साथ ही देशभर से नागरिक आते हैं। इसके चलते शहर के विभिन्न हिस्सों में बड़ी संख्या में मकान, फ्लैट और कमरे किराए पर दिए जाते हैं।

हालांकि, किरायेदार कौन है, वह कहां से आया है और उसका पिछला रिकॉर्ड क्या है, इसकी जानकारी पुलिस के पास होना आवश्यक है। पुलिस जनजागरूकता अभियान चला रही है।

केस दर्ज हुआ तो आगे भी परेशानी

पुणे शहर में किरायेदार की जानकारी पुलिस को नहीं देने के मामले में केस दर्ज होने पर संबंधित मकान मालिक को भविष्य में पुलिस चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट या अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

इसलिए केवल कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि शहर की सुरक्षा के लिहाज से भी प्रत्येक मकान मालिक को किरायेदार की जानकारी पुलिस के पास दर्ज करानी चाहिए।

महाराष्ट्र सरकार ने HC में मोदी सरकार को दी चुनौती, कांग्रेस ने पूछा- क्या फडणवीस दिल्ली को दे रहे कोई संदेश?

अनंत सिंह की पत्नी से छिना राज्य मंत्री का दर्जा, सरकारी बंगला भी खाली करने का नोटिस

व्यापारी बोले होगा 10 हजार करोड़ का घाटा तो राहुल बोले कर देंगे 30 सेकेंड में रैली खत्म, रख दी एक शर्त

महाराष्ट्र SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, मतदाता सूची की कथित गड़बड़ियों पर 5 नवंबर को सुनवाई

सपा का नाम बदलकर समाजवादी यादव परिवार कर ले अखिलेश, कैराना में जमकर बरसे ओवैसी; यूपी की सियासत में मचा घमासान