PMRDA Pune Ring Road Land Acquisition: पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) की महत्वाकांक्षी रिंग रोड परियोजना के भूमि अधिग्रहण कार्य में तेजी आ गई है।
इस परियोजना के अंतर्गत 14 गांवों की जमीन अधिग्रहित करने का विस्तृत प्रस्ताव पुणे जिलाधिकारी कार्यालय को भेज दिया गया है। इस पूरी प्रक्रिया के लिए आवश्यक भूमि मापन (लैंड सर्वे) का कार्य मार्च 2025 में ही पूरा कर लिया गया था, जिससे अब आगे की प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पूरा करना काफी आसान हो जाएगा।
इस परियोजना की कुल लंबाई 28.28 किलोमीटर होगी, जिसके लिए मार्च 2025 में 32.11 हेक्टेयर क्षेत्र का मापन कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। स्थानीय नागरिकों के विरोध और मांग को देखते हुए प्रशासन ने सड़क की चौड़ाई को 120 मीटर से घटाकर 65 मीटर कर दिया है।
इस पूरी योजना का मुख्य उद्देश्य पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ शहरों की गंभीर ट्रैफिक जाम की समस्या का स्थायी समाधान करना है, जिसके प्रथम चरण के कार्य में सोलू से वडगांव शिंदे मार्ग को शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें :- Pune Census 2027: पुणे में जनगणना 2027 का पहला चरण तेज, 1.53 लाख लोगों ने पूरी की स्व-गणना