अधूरा पड़ा मिलिट्री डेयरी फार्म फ्लाईओवर और निर्माण कार्य (सोर्स : एआय)
पुणे

पिंपरी में सुस्त ठेकेदार पर मनपा का चाबुक, मिलिट्री डेयरी फार्म फ्लाईओवर का काम अधूरा, लगा रोज 1 हजार जुर्माना

Military Dairy Farm: समयवृद्धि के बावजूद मिलिट्री डेयरी फार्म फ्लाईओवर अधूरा रहने पर पिंपरी-चिंचवड़ मनपा ने ठेकेदार पर प्रतिदिन 1 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और मूल्यवृद्धि सूचकांक फ्रीज कर दिया है।

वेदांत जोशी

Pune News Infrastructure: पिंपरी-चिंचवड़ शहर के प्रमुख मिलिट्री डेयरी फार्म फ्लाईओवर के निर्माण में हो रही अत्यधिक देरी पर महानगरपालिका (PCMC) प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। तीन बार समयसीमा बढ़ाए जाने और अतिरिक्त 17 महीनों का समय मिलने के बावजूद 31 जुलाई 2026 तक इस परियोजना का केवल 85 प्रतिशत काम ही पूरा हो सका। ठेकेदार की इस ढिलाई को देखते हुए मनपा ने निर्माण कंपनी 'टी एंड टी इन्फ्रा. लि.' (T&T Infra Ltd) पर दंडात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।

मूल्यवृद्धि का लाभ बंद, 1 सितंबर से रोज 1 हजार रुपये का जुर्माना

पिंपरी चिंचवड़ महानगरपालिका के कार्यकारी अभियंता विजय भोजने ने बताया कि बार-बार चेतावनी और समयवृद्धि देने के बाद भी काम पूरा न होने के कारण यह सख्त कदम उठाया गया है। मनपा ने 1 अगस्त से ठेकेदार का 'मूल्यवृद्धि सूचकांक' (Escalation Index) पूरी तरह फ्रीज कर दिया है। इसका सीधा मतलब यह है कि आगे की अवधि में काम की दरों या सामग्री में होने वाली बढ़ोतरी का कोई भी वित्तीय लाभ ठेकेदार को नहीं मिलेगा। इसके अलावा 1 सितंबर से काम पूरा होने तक प्रतिदिन 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है।

चार प्रमुख इलाकों को जोड़ेगा 1,290 मीटर लंबा फ्लाईओवर

रक्षा विभाग की जमीन पर बन रहा यह फ्लाईओवर पिंपरी कैंप, पिंपरी गांव, पिंपले सौदागर और रहाटणी जैसे चार प्रमुख इलाकों को आपस में जोड़ता है। पुणे-मुंबई पुराने राजमार्ग से डेयरी फार्म रोड तक बनने वाले इस फ्लाईओवर की कुल लंबाई 1,290 मीटर और चौड़ाई 17.20 मीटर है। इस फ्लाईओवर के शुरू होने से स्थानीय निवासियों और दैनिक यात्रियों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी, लेकिन निर्माण में हो रही देरी से नागरिकों की परेशानी बनी हुई है।

नागरिकों में आक्रोश, काम जल्द पूरा करने की मांग

स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों ने मनपा की इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए मांग की है कि केवल जुर्माना लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि मनपा प्रशासन को दैनिक स्तर पर काम की निगरानी करके इस फ्लाईओवर को जल्द से जल्द आम जनता के लिए शुरू करवाना चाहिए।

UP-बिहार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़, रेलवे को चलानी होंगी और स्पेशल ट्रेनें; उधना से चलेगी जनरल ट्रेन

कभी कांग्रेस तो कभी BJP, सत्ता के साथ क्यों खड़े दिखते हैं बड़े उद्योगपति? समझें राजनीति और व्यापार का समीकरण

IIT खड़गपुर, BHU और दिल्ली की पहल, रोबोटिक्स, हेल्थ और शिक्षा में दिखेगा AI का जलवा, आत्मनिर्भर बनने की तैयारी

'मेरी मौत का जिम्मेदार सिस्टम और भू-माफिया', आखिर कौन थीं झारखंड की आदिवासी लीडर निशा भगत

OBC क्रीमी लेयर पर SC का फैसला, पुरानी भर्तियां-प्रमोशन सुरक्षित; CSE-2025 पर निर्देश