पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम (सौ. सोशल मीडिया ) 
पुणे

Pune News: पिंपरी-चिंचवड़ महापालिका चुनाव, दिवाली के बाद सत्ता की जंग तेज होने वाली

जानकारी के अनुसार, Pimpri Chichwad MNC चुनाव दिवाली के बाद हो सकता है। जिन्हें पहले स्थायी समिति अध्यक्ष का पद नहीं मिला है, वो इस बार किसी भी हाल में ये पद को हासिल करने की होड़ में है।

अपूर्वा नायक

Pimpri Chinchwad MNC: पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका के चुनाव दिवाली के बाद होने की संभावना है। इसके लिए प्रमख पार्टियों के अनुभवी पूर्व नगरसेवक और पदाधिकारी अभी से टिकट, स्थायी समिति के अध्यक्ष पद, साथ ही महापौर और अन्य महत्वपूर्ण पदों के लिए लॉबिंग कर रहे हैं।

चर्चा है कि स्थायी समिति अध्यक्ष के पद से जो पहले चूक गए थे उन्हें इस बार किसी भी हाल में यह पद पाना है। इसके लिए वे स्थानीय और वरिष्ठ नेताओं से आग्रह कर रहे हैं। फरवरी, 2017 के चुनाव में भाजपा ने राष्ट्रवादी कांग्रीस से महानगरपालिका की सत्ता हासिल की थी। भाजपा नेता स्वर्गीय विधायक लक्ष्मण जगताप और विधायक महेश लांडगे की सिफारिश पर महापौर, स्थायी समिति अध्यक्ष और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर उनके निर्वाचन क्षेत्र के नगरसेवकों को मौका दिया गया था। उनके सुझाए नामों पर वरिष्ठ नेताओं ने मुहर लगाई थी।

टिकट पाने अपना रहें तरकीब

इसी अनुभव को ध्यान में रखते हुए इस बार चुनाव से पहले से ही कई अनुभवी पूर्व नगरसेवक, पदाधिकारी और इच्छुक उम्मीदवार अपनी तैयारी में जुट गए हैं। कई लोग स्थायी समिति के अध्यक्ष पद, महापौर पद और अन्य प्रमुख पदों के लिए शहर के प्रतिनिधियों से लेकर वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों तक पर दबाव बना रहे हैं। वे अलग-अलग माध्यमों से अपने नामों को आगे बढ़ा रहे हैं, वे नेताओं को समझा रहे हैं कि वे कैसे सही उम्मीदवार है। साथ ही वे पार्टी के भीतर के मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को पद न देने के लिए भी विभिन्न तरकीबें अपना रहे हैं। वे उन पर आरोप लगा रहे हैं और दलील दे रहे है कि उन्हें पद नहीं दिया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने पार्टी के लिए कई बार मुश्किलें खड़ी की हैं। वे पार्टी विरोधी काम करते हैं और वे विपक्ष के साथ मिले हुए हैं।

इच्छुक अपने अनुभव का दे रहे हैं हवाला

इसके अलावा, कई लोगों की नजर स्थायी समिति के सदस्य पद पर भी है। कुछ लोग उपमहापौर, सत्तारूढ़ दल के नेता और शिक्षा, कानून, खेल, महिला एवं बाल कल्याण जैसी विषय समितियों के अध्यक्ष पद के लिए भी अड़े हुए है। ये इच्छुक उम्मीदवार सम्मानजनक पद पाने के लिए अलग-अलग तरह से लॉबिंग कर रहे हैं। सत्ताधारी भाजपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजीत पवार) और शिवसेना (एकनाथ शिंदे) के कई सदस्य इन पदों के लिए इच्छुक हैं। इसी तरह महाविकास अघाडी में राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरदचंद्र पवार गुट), शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), काग्रेस और अन्य पार्टियों के इच्छुक उम्मीदवार भी इन सम्मानजनक पदों के लिए तैयारी कर रहे है।

Tamil Nadu Gold Ring Scheme: नवजातों को 1gm सोने की अंगूठी, लेकिन मदुरै से ही शुरुआत क्यों? जानिए मामा कनेक्शन

आसमान की तरफ खिंचता दिखा नदी का पानी! समस्तीपुर में बना दुर्लभ जल बवंडर, देखें वायरल Video और जानें साइंस

IMD Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का खतरा, अंडमान में ऑरेंज अलर्ट, चार धाम यात्रा रुकी

राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपी BJP की बड़ी बैठक, 8 सीटों पर नाम तय करने की कवायद तेज, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग

LPU Protest: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में रातभर बवाल! पुलिस से झड़प के बाद 10 दिनों के लिए बंद हुआ कैंपस