पिंपरी-चिंचवड में फर्नीचर मॉल पर फायरिंग करते आरोपी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
पुणे

पिंपरी-चिंचवड में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खौफ! फर्नीचर मॉल पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, देखें VIDEO

Pimpri Chinchwad Firing News: पुणे के पिंपरी-चिंचवड में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों ने एक फर्नीचर मॉल पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। शुभम लोणकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

आकाश मसने

Pimpri Chinchwad Lawrence Bishnoi Gang Firing News: महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड से एक बेहद चौंकाने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य शुभम लोणकर के शूटरों ने दिनदहाड़े एक फर्नीचर मॉल को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। बाइक पर सवार होकर आए दो हमलावरों ने मॉल पर कई राउंड गोलियां बरसाईं और फरार हो गए। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

सीसीटीवी में कैद हुई शूटरों की करतूत

यह पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो नकाबपोश शूटर मॉल के सामने आकर रुकते हैं। इसके बाद दोनों अपने पास मौजूद दो पिस्तौल निकालते हैं और सीधे मॉल की तरफ निशाना साधकर फायरिंग शुरू कर देते हैं। शूटरों ने मॉल पर करीब 5 से 6 गोलियां चलाईं। गोलियां लगने की वजह से फर्नीचर मॉल के सामने का हिस्सा और कांच चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई।

फेसबुक पोस्ट के जरिए शुभम लोणकर ने ली जिम्मेदारी

इस गोलाबारी की वारदात के कुछ ही देर बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी शुभम लोणकर ने खुद सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली। शुभम लोणकर ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सीधे तौर पर मॉल के मालिक को धमकी दी है।

फेसबुक पोस्ट में लिखा गया डरावना संदेश

शुभम लोणकर ने अपनी पोस्ट में AJ फर्नीचर मॉल के मालिक अशोक नैन पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। साथ ही धमकी देते हुए लिखा कि इसको हमने कॉल करके समझाया पर इसका पैसों के घमंड में दिमाग खराब हो रखा है। इसलिए इसको छोटा सा ट्रेलर दिखाकर समझाया है। अबकी बारी गोली तेरे मॉल पे नहीं तेरे सिर में मारेंगे। और दुनिया के किसी भी कोने में चले जाना बख्शा नहीं जाएगा।

पिंपरी-चिंचवड पुलिस कर रही जांच

सरेआम हुई इस फायरिंग और बिश्नोई गैंग का नाम सामने आने के बाद पिंपरी-चिंचवड पुलिस एक्शन में आ गई है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस की भारी फौज ने घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और फेसबुक पोस्ट को अपने कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है। बिश्नोई गैंग के शूटरों और शुभम लोणकर के गुर्गों को दबोचने के लिए पुलिस की कई विशेष टीमें अलग-अलग इलाकों में रवाना कर दी गई हैं। पुलिस इस बात की भी गंभीरता से जांच कर रही है कि क्या यह मामला रंगदारी से जुड़ा है या इसके पीछे कोई और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन है।

बीरभूम में हड़कंप! घर के ऑफिस में मिला TMC विधायक आशीष बनर्जी का शव, जांच में जुटी पुलिस

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल के नदिया में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, अरुणाचल के अंजाव में बाढ़

सरकार गिराने के लिए काले जादू का सहारा! शिवमोगा के मंदिर में क्या हुआ कि CM रेवंत रेड्डी ने BRS पर लगाए आरोप

ससुराल मेरी और मजे तुम उड़ाते हो, जब बड़े भाई ने अटलजी से मजाक में कही थी यह बात

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें