-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pimpri Chinchwad Nominated Corporators Appointment Delay
पिंपरी-चिंचवड़ मनपा में मनोनीत नगरसेवकों की नियुक्ति फिर टली, मई की कार्यसूची से विषय गायब
- Written By: अपूर्वा नायक
Pimpri Chinchwad Nominated Corporators News: पिंपरी-चिंचवड़ मनपा की मई जनरल बॉडी की कार्यसूची से मनोनीत नगरसेवकों की नियुक्ति का मुद्दा हटाए जाने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका भवन फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Pimpri Chinchwad Nominated Corporators: पिंपरी-चिंचवड़ महानगर पालिका में पिछले दो महीनों से सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी द्वारा टाला जा रहा ‘मनोनीत नगरसेवकों की नियुक्ति का विषय अब मई महीने की जनरल बॉडी की कार्यसूची से पूरी तरह हटा दिया गया है।
इस विषय के अचानक गायब होने से मनपा के गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और यह संदेह जताया जा रहा है कि क्या इस प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। मनपा में नगरसेवकों की संख्या के आधार पर सत्ताधारी भाजपा के सात और विपक्षी राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजीत पवार गुट) के तीन मनोनीत नगरसेवक नियुक्त होने हैं।
सात नामों पर नहीं बनी सहमति
प्रशासनिक प्रक्रिया के अनुसार, राष्ट्रवादी कांग्रेस ने अपने तीन उम्मीदवारों के नाम और नामांकन पत्र काफी पहले ही दाखिल कर दिए थे। इसके विपरीत, भाजपा अपने सात नामों पर सहमति न बन पाने के कारण लगातार समय मांग रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक: मैट ने पलटा पुलिस आयुक्त का फैसला, तीन बर्खास्त पुलिसकर्मी फिर सेवा में बहाल
बुआई के बाद बढ़ी नागपुर में खरपतवार नाशकों की डिमांड, किसानों की पहली पसंद हिटवीड मैक्स
Diabetes Or Blood Sugar: क्या डायबिटीज और ब्लड शुगर एक ही बीमारी है या अलग? आसान भाषा समझें
केतन अग्रवाल हत्याकांड में ट्विस्ट: सिया के वकील ने भाई साहिल गोयल को ही भेज दिया 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
समय सीमा खत्म, भाजपा नहीं बना पा रही नामों पर आम सहमति
भारतीय जनता पार्टी ने अप्रैल तक का समय मांगा था, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी उन्होंने नाम तय नहीं किए। जब प्रशासन ने केवल राष्ट्रवादी कांग्रेस के सदस्यों की नियुक्ति का प्रस्ताव मार्च और अप्रैल की सभाओं में रखा, तो महापौर ने उसे यह कहते हुए स्थगित कर दिया कि सभी दस नामों का संशोधित प्रस्ताव एक साथ आना चाहिए।
ये भी पढ़ें :- ठाणे में अतिरिक्त शिक्षकों को मिलेगी राहत, विधायक केलकर ने वेतन और समायोजन का उठाया मुद्दा
अप्रैल की सभा में विपक्ष ने भारी हंगामा करते हुए मांग की थी कि कम से कम उनके तीन नामों की घोषणा कर दी जाए, लेकिन सत्ताधारी दल अपने रुख पर अड़ा रहा और महापौर रवि लांडगे ने विषय को फिर से स्थगित कर दिया, अब 15 मई को होने वाली जनरल बॉडी की जो कार्यसूची नगर सचिव विभाग द्वारा वेबसाइट पर जारी की गई है, उसमें इस महत्वपूर्ण विषय का कोई उल्लेख नहीं है।
Pimpri chinchwad nominated corporators appointment delay
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वीर हिरानी के एक्टिंग डेब्यू पर भावुक हुए अरशद वारसी, बोली- बचपन से देखा है, आज साथ काम करना गर्व की बात है
Jun 30, 2026 | 07:35 PMठाणे में 238 करोड़ के ड्रग्स हुए राख, MBVV पुलिस ने 67 मामलों में जब्त मादक पदार्थ किए नष्ट
Jun 30, 2026 | 07:32 PMमराठवाड़ा में पानी का हाहाकार! मानसून में देरी से सूखे 2 बड़े जलाशय, बाकी बचे 9 बांधों में बचा सिर्फ इतना पानी
Jun 30, 2026 | 07:15 PMदीपिका पादुकोण की मांग के समर्थन में आए इंद्रजीत लंकेश, बोले- वर्किंग मदर्स के लिए जरूरी है संतुलित शेड्यूल
Jun 30, 2026 | 07:08 PMनाबालिग प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पूरामुफ्ती में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा
Jun 30, 2026 | 07:06 PMसावन आने से पहले घर में छिपी ये 5 चीजें बदल सकती हैं आपकी किस्मत! कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?
Jun 30, 2026 | 07:05 PMदेश पर बढ़ा विदेशी कर्ज, ₹72,00,000 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; आम आदमी पर क्या असर?
Jun 30, 2026 | 07:02 PMवीडियो गैलरी

Indus Water Treaty: भारत के एक फैसले से पाकिस्तान परेशान! सिंधु के जल को लेकर मचा घमासान!, VIDEO
Jun 30, 2026 | 05:14 PM
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PM
राम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PM
चीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM
3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM














