पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

पिंपरी मनपा के शिक्षा विभाग में बड़ा झोल, ऐन मौके पर बैठक रद्द, चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठे सवाल

PCMC Education Department: पिंपरी-चिंचवड़ के माध्यमिक स्कूलों के लिए संस्थाओं की चयन बैठक अचानक स्थगित होने से हड़कंप मच गया है। संस्थाओं ने प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए लिखित स्पष्टीकरण की मांग की है।

प्रमोद यादव

Pimpri Chinchwad Municipal Corporation: पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका के माध्यमिक स्कूलों के साथ काम करने की इच्छुक संस्थाओं की परियोजना प्रस्तुति के लिए तय बैठक ऐन मौके पर स्थगित होने से चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं।

मंगलवार को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक प्रशासनिक भवन के स्थायी समिति सभागृह में यह बैठक प्रस्तावित थी। हालांकि, बैठक से कुछ घंटे पहले संबंधित शिक्षा अधिकारी के उपस्थित नहीं हो पाने की जानकारी देते हुए इसे स्थगित कर दिया गया।

इस बीच, कुछ संस्थाओं को प्रस्तुति के लिए पर्याप्त समय नहीं दिए जाने का दावा करते हुए ज्ञानसंगम फाउंडेशन के आदिनाथ जावीर ने पूरी प्रक्रिया की जानकारी लिखित रूप में सार्वजनिक करने की मांग की है।

पत्र पहले जारी, सूचना बाद में देने का दावा

जावीर के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर से 28 सितंबर, 2026 को पत्र जारी किया गया था, लेकिन संबंधित व्हाट्सऐप ग्रुप में यह पत्र 5 अक्टूबर की दोपहर साझा किया गया।

इतना ही नहीं, पत्र में नाम नहीं होने वाली कुछ संस्थाओं को उसी दिन शाम को केवल व्हाट्सऐप संदेश के माध्यम से अगले दिन परियोजना प्रस्तुति के लिए उपस्थित रहने को कहा गया। इस घटनाक्रम के बाद सवाल उठाया जा रहा है कि संबंधित संस्थाओं को परियोजना तैयार करने और प्रस्तुति देने के लिए पर्याप्त समय मिला था या नहीं।

साथ ही, सभी इच्छुक संस्थाओं को समान अवसर दिया गया था या नहीं, इस पर भी स्पष्टीकरण की मांग की गई है। मंगलवार सुबह करीब 9.21 बजे व्हाट्सऐप ग्रुप पर संबंधित शिक्षा अधिकारी के उपस्थित नहीं हो पाने के कारण बैठक स्थगित किए जाने की सूचना दी गई। अगली तारीख बाद में बताने की जानकारी भी दी गई। बैठक स्थगित होने के बावजूद प्रक्रिया को लेकर उठे सवाल समाप्त नहीं हुए हैं।

आचार संहिता को लेकर भी मांगा स्पष्टीकरण

जवीर ने विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की आचार संहिता लागू होने के दौरान बैठक आयोजित किए जाने का दावा करते हुए इस संबंध में भी स्पष्टीकरण मांगा है। उनका सवाल है कि बैठक के आयोजन के लिए चुनाव प्राधिकरण से अनुमति ली गई थी या आवश्यक स्पष्टीकरण प्राप्त किया गया था। इस मामले में प्रस्तावित शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

व्यतिगत आरोप लगाने का किसी भी अधिकारी पर हमारा उद्देश्य नहीं है, लेकिन महानगरपालिका की प्रशासनिक प्रक्रिया में पारदर्शिता, समान अवसर और जवाबदेही होना आवश्यक है। इसलिए संबंधित निर्णय प्रक्रिया, पत्राचार और प्रस्तुति के मानदंडों के बारे में प्रशासन को लिखित स्पष्टीकरण देना चाहिए।

- आदिनाथ जावीर, ज्ञानसंगम फाउंडेशन

निर्णय और चयन प्रक्रिया स्पष्ट करने की मांग

जावीर ने यह भी पूछा है कि परियोजना प्रस्तुति आयोजित करने का निर्णय किस अधिकारी ने, कब और किस आदेश के आधार पर लिया। बैठक स्थगित करने का निर्णय किस स्तर पर लिया गया, इसकी जानकारी भी लिखित रूप में देने की मांग की गई है।

इसके अलावा, परियोजना चयन के मानदंड, मूल्यांकन पद्धति और मूल्यांकन समिति की जानकारी पहले से सार्वजनिक करने की मांग की गई है। अगली प्रस्तुति के लिए सभी संबंधित संस्थाओ को कम से कम सात दिन पहले आधिकारिक लिखित सचना जारी की जाए।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां