पीएम मोदी की 25 वर्षों की अविरत सेवा, ठाणे में विकसित भारत संकल्प सभा का उत्साहपूर्वक आयोजन

Thane Viksit Bharat Sankalp Sabha: ठाणे के गडकरी रंगायतन में पीएम नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ आयोजित हुई।
thane viksit bharat sankalp sabha pm modi 25 years
ठाणे विकसित भारत संकल्प सभा(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Thane BJP Event: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों के शासन सेवा और राष्ट्रनिर्माण के सफर पर बुधवार को ठाणे के गडकरी रंगायतन में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक एड निरंजन डावखरे,उपमहापौर कृष्णा पाटील, ठाणे जिला अध्यक्ष संदीप लेले, जिला उपाध्यक्ष डॉ. राजेश मढ़वी, गुटनेता एवं नगरसेवक मुकेश मोकाशी सहित भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

thane viksit bharat sankalp sabha pm modi 25 years
ठाणे भाजपा कार्यक्रम(सोर्सः सोशल मीडिया)

मोदी के भाषण का सीधा प्रसारण

कार्यक्रम के दौरान दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा का सीधा प्रसारण बड़े पर्दे पर किया गया। प्रधानमंत्री ने विकास की दिशा, राष्ट्रनिर्माण, आत्मनिर्भर भारत और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य पर अपने विचार रखे, जिसे उपस्थित लोगों ने सुना।

एड. निरंजन डावखरे ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन में शासन प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में करीब 13 वर्षों तक और मई 2014 से देश के प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्षों से अधिक समय तक नेतृत्व किया है। उनके नेतृत्व में विकास, बुनियादी ढांचे, डिजिटल परिवर्तन, जनकल्याण, महिला सशक्तीकरण, युवा, किसान और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दी गई है।

thane viksit bharat sankalp sabha pm modi 25 years
अमरावती में 3 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी का खुलासा, पुणे में ऑनलाइन गेमिंग-सट्टेबाजी गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

‘विकसित भारत’ सिर्फ सरकार का लक्ष्य नहीं

डावखरे ने कहा कि ‘विकसित भारत’ केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की भागीदारी से साकार होने वाला राष्ट्रीय संकल्प है। नागरिकों की जरूरतों और अपेक्षाओं को केंद्र में रखते हुए ‘नागरिक देवो भव’ की भावना के साथ राष्ट्रनिर्माण की दिशा में आगे बढ़ना जरूरी है। उन्होंने ‘कर्म ही मेरा धर्म’ के विचार को अपनाते हुए प्रत्येक नागरिक से कर्तव्य, सेवा और समर्पण की भावना के साथ देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

thane viksit bharat sankalp sabha pm modi 25 years
नागपुर में FDA की सख्त कार्रवाई या दिखावा, RTI में खुलासा, 7 होटलों के लाइसेंस रद्द, 8 को मिली हरी झंडी

2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लिया संकल्प

इस अवसर पर ‘हमारा संकल्प विकसित भारत’ शपथ का सामूहिक वाचन किया गया। उपस्थित लोगों ने 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने, गुलामी की मानसिकता और उसकी निशानियों से मुक्ति पाने, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने, देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा एक जागरूक नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण के तहत ‘Women Led Development’, किसान कल्याण की योजनाओं, ‘Khelo India’ के माध्यम से युवाओं और खिलाड़ियों को मिल रहे अवसरों तथा गरीब एवं वंचित वर्गों के जीवन स्तर में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा हुई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com