कोथरूड-पंचवटी सुरंग सोर्स- सोशल मीडिया
पुणे

पुणे में जनवाड़ी-पंचवटी सुरंग रद्द करने की मांग, 20 हजार लोगों के विस्थापन का खतरा

Pune Road Project: पुणे में नेता प्रतिपक्ष निलेश निकम ने जनवाड़ी-पंचवटी सुरंग योजना को रद्द करने और 'कोथरूड-पंचवटी सुरंग' को सीधे पाषाण रोड से जोड़ने के लिए पीएमसी आयुक्त को पत्र लिखा।

रूपम सिंह

Pune Janwadi Panchavati Tunnel Row: पुणे महानगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष एड. निलेश निकम ने प्रस्तावित जनवाड़ी-पंचवटी सुरंग परियोजना को पूरी तरह रद्द करने की मांग की है। उन्होंने मनपा आयुक्त को पत्र लिखकर कोथरूड-पंचवटी सुरंग की अलाइनमेंट में बदलाव करने का भी सुझाव दिया है। निकम का कहना है कि प्रस्तावित एचसीएमटीआर और बालभारती-पौड फाटा मार्ग बनने के बाद कोथरूड और एरंडवणे में यातायात का दबाव काफी कम हो जाएगा।

जनवाड़ी सुरंग की जरूरत नहीं

निलेश निकम के अनुसार, एचसीएमटीआर और बालभारती-पौड फाटा मार्ग के निर्माण से संबंधित क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था बेहतर हो सकती है। ऐसे में जनवाड़ी-पंचवटी सुरंग के निर्माण की आवश्यकता नहीं रह जाएगी। उन्होंने मनपा प्रशासन से परियोजना को रद्द करने की मांग की है।

20 हजार नागरिकों के प्रभावित होने का दावा

निकम ने कहा कि जनवाड़ी, PMC कॉलोनी, हिरवी चाल, रामोशीवाड़ी और पाचपाडव सोसायटी जैसे इलाकों में जगह पहले से बेहद सीमित है। ऐसे में सुरंग का प्रवेश द्वार बनाने से बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक प्रभावित हो सकते हैं।

उनके मुताबिक, 1961 की पानशेत बांध त्रासदी से प्रभावित परिवारों सहित करीब 20 हजार नागरिकों के बेघर होने और पुनर्वास का खतरा पैदा हो सकता है। इसलिए परियोजना पर दोबारा विचार करना जरूरी है।

पंचवटी में ट्रैफिक जाम की आशंका

नेता प्रतिपक्ष ने कोथरूड-पंचवटी सुरंग के प्रस्तावित निकास पर भी आपत्ति जताई। उनका कहना है कि सुरंग का निकास पंचवटी के संकरे और घुमावदार आवासीय इलाकों में होने से भारी यातायात जाम की स्थिति पैदा हो सकती है। इससे स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ने की आशंका है।

पाषाण रोड से जोड़ने की मांग

एड. निलेश निकम ने सुझाव दिया कि कोथरूड-पंचवटी सुरंग की अलाइनमेंट में उचित बदलाव किया जाए और इसे सीधे पाषाण रोड से जोड़ा जाए। उनके अनुसार, इससे सुरंग का मूल उद्देश्य अधिक प्रभावी तरीके से पूरा किया जा सकेगा और आवासीय क्षेत्रों पर यातायात का अतिरिक्त दबाव भी कम होगा।

आज की ताजा खबर 20 अगस्त LIVE: भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास में भरा पानी

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, भ्रूण लिंग जांच मामलों में सीधे पुलिस FIR पर लगी रोक

कांग्रेस का बड़ा फैसला, सरकारी प्रोटोकॉल दरकिनार, वंदे मातरम के केवल दो पद गाने की परंपरा पर रहेगी कायम

मंत्रालय से खदेड़े गए चयनित अभ्यर्थी, कुटे मैदान में खोला मोर्चा, अब क्या करेंगी झारखंड सरकार?

कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का निधन, सफदरजंग अस्पताल में ली अंतिम सांस, 1984 दंगों में मिली थी उम्रकैद की सजा